क्या वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई बेईमानी? अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में दिया गया गलत OUT!

IND A vs AFG A: इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज में जिंदा रहने के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलने उतरी है. जहां पर इंडिया ए की टीम एक बार फिर से टॉस हार गई और पहले बल्लेबाजी करने उतरी. इस मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी के साथ एक और विवाद जुड़ गया.

India A Vaibhav Sooryavanshi

Pic Credit- X

IND A vs AFG A: बैक टू बैक मुकाबला हार कर आ रही इंडिया ए की टीम अफगानिस्तान ए के खिलाफ कमबैक करने के इरादे से उतरी है. रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंडिया ए की टीम को एक बार फिर से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें थी. जिसमें वो खरे नहीं उतर सके. इस मुकाबले में कुछ फैंस का कहना है कि वैभव के साथ बेईमानी हुई है, वहीं कुछ इसके ठीक उलट भी सोच रहे हैं. 

विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई बेईमानी? 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए को अच्छी शुरुआत मिली. हालांकि दूसरे ओवर में शम्स उर रहमान के ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने हवा में शॉट खेला और कैच फरिदून ने पकड़ लिया. हालांकि जब थर्ड अंपायर से कैच को चेक किया तो उनका मानना था कि गेंद थोड़ी से जमीन को छू रही थी, ऐसे में उन्होंने जीरो के स्कोर पर वैभव को नॉटआउट दे दिया. थर्ड अंपायर के इस फैसले से अफगानिस्तान टीम और उनके कोच भी बहुत ज्यादा नाराज दिखे. 

विज्ञापन

 हालांकि इस जीवनदान का वैभव बहुत ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और 28 गेंदों में 38 रन बनाकर फरिदून का ही शिकार बने. वैभव जिस गेंद पर आउट हुए उसकी हाइट ज्यादा थी. ऐसे में वो पुल शॉट मारने गए और मिस हिट हो गया. ऐसे में आउट होने के बाद वैभव बहुत ज्यादा निराश दिखे. इस दौरान कुछ फैंस का मानना है कि गेंद चेक होनी चाहिए थी, क्यों उसकी हाइट बहुत ज्यादा थी. हालांकि रिव्यू नहीं होने के कारण अंपायर का फैसला ही अंतिम रहा. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया भारतीय फैंस को निराश, AFG के खिलाफ मिली इस बड़ी गलती की सजा!

विज्ञापन

अच्छी नहीं रही वैभव के लिए ये ट्राई सीरीज 

ट्राई सीरीज की शुरुआत में जब वैभव सूर्यवंशी आए, तो सभी को उनसे बड़ी उम्मीदें थी. वैभव आईपीएल 2026 में तूफानी बल्लेबाजी करके आ रहे थे. जहां पर उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया था. हालांकि ट्राई सीरीज में उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं. जिसमें 44 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है. वैभव ने 4 मैचों में 118 रन ही बनाए हैं. ज्यादा आक्रामक होने के चक्कर में वैभव ने इस दौरान अपना विकेट गंवाया है. जिसके कारण ही अब वनडे में उनके खेल को लेकर भी सवाल खड़ा हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ