वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया भारतीय फैंस को निराश, AFG के खिलाफ मिली इस बड़ी गलती की सजा!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए श्रीलंका में खेली जा रही इंडिया A की ट्राई सीरीज अब तक निराशाजनक रही है. अफगानिस्तान A के खिलाफ मैच में वैभव को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो अपनी गलती के चक्कर में आउट हो गए.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव ने फिर किया निराश (Image: AI Generated and Sony LIV Screenshot)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इंडिया A के लिए श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज का हिस्सा हैं. वैभव के लिए पिछले तीन मैच निराशाजनक रहे थे. अच्छी शुरुआत मिलने के बाद वो पारी को बड़ा नहीं बना पाए. इंडिया A, अफगानिस्तान A के खिलाफ ट्राई सीरीज में ‘करो या मरो’ का मैच खेल रही है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी और उनकी शुरुआत अच्छी रही. हालांकि, 15 साल का ये युवा स्टार एक गलत शॉट खेलकर पवेलियन लौट गया. लगातार चार मैचों में वो एक जैसी गेंद पर आउट हुए हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया निराश

वैभव सूर्यवंशी के लिए अफगानिस्तान A और श्रीलंका A के खिलाफ ट्राई सीरीज कुछ खास नहीं रही. पिछले तीन मैचों में वो एक भी बार 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. इंडिया A को ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान A के खिलाफ 17 जून को दांबुला में खेले जा रहे मैच में जीत की सख्त जरूरत है. इस मैच में इंडिया A पहले बल्लेबाजी करने आई और वैभव सूर्यवंशी को फिर से अच्छी शुरुआत मिली.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी 27 गेंदों में 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. सूर्यवंशी अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़ चुके थे. हालांकि, फरीदून दाऊदजाई की शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में खालिद तनिवाल को कैच थमा बैठे. वैभव को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए और पवेलियन लौट गए. वैभव इस सीरीज में बाउंसर पर संघर्ष करते आए हैं और अपना विकेट गंवाया है. एक बार फिर उन्होंने बाउंसर पर अटैक करने की कोशिश की, इसी कारण वो अपना विकेट गंवा बैठे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का ट्राई सीरीज में अब तक प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई नेशन सीरीज में अब तक 4 मैच खेले हैं और 117 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 29.25 का रहा है. सूर्यवंशी अच्छे टच में नजर आए हैं लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा बनाने में असफल रहे हैं. इस सीरीज में अब तक सूर्यवंशी ने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है, जो निराशाजनक बात है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ