INDA W vs AUSA W: सितंबर महीने में भारतीय महिला ए टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आ रही है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया महिला की ए टीम 3 टी-20, 3 वनडे और 1 मल्टी डे मुकाबला खेलने वाली है. इन तीनों ही सीरीज के लिए अब भारतीय महिला ए टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर टी-20 टीम की कप्तानी युवा अनुष्का शर्मा को सौंपी गई है. वहीं वनडे और मल्टी डे मुकाबले के लिए कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को कप्तानी मिली है. इसके अलावा प्रिया पुनिया को भी मौका दिया गया है.
इंडिया महिला ए टीम का हुआ ऐलान
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला ए टीमें 12 सितंबर से एक दूसरे के खिलाफ उतरने वाली है. इस दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होने वाली है. जिसके तीनों ही मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले हैं. वहीं वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबले पीसीए स्टेडियम मोहाली में होने वाले हैं. जबकि मल्टी-डे मुकाबला धर्मशाला में खेला जाने वाला है. ऐसे में ये सीरीज दोनों ही टीमों की युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. इंडिया की टीम में स्टार प्लेयर्स को मौका है.
वहीं विमेंस प्रीमियर लीग में कमाल करने वाली खिलाड़ियों को टी-20 टीम में जगह मिली है. वहीं वनडे टीम में कमबैक कर रही खिलाड़ियों को चांस दिया गया है. इस टीम में अमनदीप कौर और वैष्णवी शर्मा को भी चांस दिया गया है. बीसीसीआई को इस सीरीज से बड़ी उम्मीदें हैं. इसी दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 में खेलती हुई नजर आने वाली है.
टी20 सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वाड
अनुष्का शर्मा (कप्तान), सायाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सेहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिन्तिमनी कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर.
वनडे मैचों के लिए इंडिया ए स्क्वाड
यस्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे, जिन्तिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत.
मल्टी-डे मैच के लिए इंडिया ए स्क्वाड
यस्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मदिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिव्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे, जिन्तिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की कंपनी दुनियाभर में दिखाएगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज
यहां देखें इस दौरे का पूरा शेड्यूल
| क्र. सं. | दिन | डेट | समय | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | शनिवार | 12 सितंबर 2026 | शाम 6:00 बजे | पहला टी20 | न्यू चंडीगढ़ |
| 2 | मंगलवार | 15 सितंबर 2026 | शाम 6:00 बजे | दूसरा टी20 | न्यू चंडीगढ़ |
| 3 | गुरुवार | 17 सितंबर 2026 | शाम 6:00 बजे | तीसरा टी20 | न्यू चंडीगढ़ |
| 4 | रविवार | 20 सितंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | पहला वनडे | पीसीए स्टेडियम, मोहाली |
| 5 | बुधवार | 23 सितंबर 2026 | सुबह 9:00 बजे | दूसरा वनडे | पीसीए स्टेडियम, मोहाली |
| 6 | शुक्रवार | 25 सितंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | तीसरा वनडे | पीसीए स्टेडियम, मोहाली |
| 7 | मंगलवार | 29 सितंबर–2 अक्टूबर 2026 | सुबह 9:30 बजे | मल्टी-डे मैच | धर्मशाला |
ये भी पढ़ें: BCCI ने किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
28 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines