INDA W vs AUSA W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान, यस्तिका भाटिया बनी कप्तान

INDA W vs AUSA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए बीसीसीआई अब ए टीम के कई सीरीज आयोजित कर रही है. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया महिला की ए टीम जल्द ही भारत दौरे पर आने वाली है. जिसके लिए अब इंडिया ए की टीम का ऐलान हो गया है.

Indian Women Cricket Team

यस्तिका भाटिया को बीसीसीआई ने बनाया भारतीय महिला ए टीम का कप्तान (Pic Credit- ANI)

INDA W vs AUSA W: सितंबर महीने में भारतीय महिला ए टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आ रही है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया महिला की ए टीम 3 टी-20, 3 वनडे और 1 मल्टी डे मुकाबला खेलने वाली है. इन तीनों ही सीरीज के लिए अब भारतीय महिला ए टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर टी-20 टीम की कप्तानी युवा अनुष्का शर्मा को सौंपी गई है. वहीं वनडे और मल्टी डे मुकाबले के लिए कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को कप्तानी मिली है. इसके अलावा प्रिया पुनिया को भी मौका दिया गया है. 

विज्ञापन

इंडिया महिला ए टीम का हुआ ऐलान 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला ए टीमें 12 सितंबर से एक दूसरे के खिलाफ उतरने वाली है. इस दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होने वाली है. जिसके तीनों ही मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले हैं. वहीं वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबले पीसीए स्टेडियम मोहाली में होने वाले हैं. जबकि मल्टी-डे मुकाबला धर्मशाला में खेला जाने वाला है. ऐसे में ये सीरीज दोनों ही टीमों की युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. इंडिया की टीम में स्टार प्लेयर्स को मौका है.

विज्ञापन

वहीं विमेंस प्रीमियर लीग में कमाल करने वाली खिलाड़ियों को टी-20 टीम में जगह मिली है. वहीं वनडे टीम में कमबैक कर रही खिलाड़ियों को चांस दिया गया है. इस टीम में अमनदीप कौर और वैष्णवी शर्मा को भी चांस दिया गया है. बीसीसीआई को इस सीरीज से बड़ी उम्मीदें हैं. इसी दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 में खेलती हुई नजर आने वाली है. 

टी20 सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वाड 

अनुष्का शर्मा (कप्तान), सायाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सेहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिन्तिमनी कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर. 

विज्ञापन

वनडे मैचों के लिए इंडिया ए स्क्वाड

यस्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे, जिन्तिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत. 

मल्टी-डे मैच के लिए इंडिया ए स्क्वाड

यस्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मदिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिव्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे, जिन्तिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत. 

विज्ञापन

यहां देखें इस दौरे का पूरा शेड्यूल

क्र. सं.दिनडेटसमयमैचस्थान
1शनिवार12 सितंबर 2026शाम 6:00 बजेपहला टी20न्यू चंडीगढ़
2मंगलवार15 सितंबर 2026शाम 6:00 बजेदूसरा टी20न्यू चंडीगढ़
3गुरुवार17 सितंबर 2026शाम 6:00 बजेतीसरा टी20न्यू चंडीगढ़
4रविवार20 सितंबर 2026दोपहर 2:00 बजेपहला वनडेपीसीए स्टेडियम, मोहाली
5बुधवार23 सितंबर 2026सुबह 9:00 बजेदूसरा वनडेपीसीए स्टेडियम, मोहाली
6शुक्रवार25 सितंबर 2026दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेपीसीए स्टेडियम, मोहाली
7मंगलवार29 सितंबर–2 अक्टूबर 2026सुबह 9:30 बजेमल्टी-डे मैचधर्मशाला

ये भी पढ़ें: BCCI ने किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ