टीम इंडिया में मिली वैभव सूर्यवंशी को जगह, IPL 2026 के बीच BCCI ने किया बड़ा ऐलान

Team India: आईपीएल 2026 के फौरन बाद टीम इंडिया कई बड़े सीरीज खेलने वाली है. बीसीसीआई युवा खिलाड़ियों को भी ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का मौका देने वाली है. बीसीसीआई ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

Team India

Team India

Team India: आईपीएल 2026 के फौरन बाद इंडिया ए की टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए अब बीसीसीआई ने इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया है. राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के स्टार को मिली कप्तानी 

चयनकर्ताओं ने मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को अपना नया कप्तान बनाया है. वहीं सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी का नाम नजर आ रहा है. वहीं विकेटकीपर के रूप में कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भी अब इंडिया ए टीम में मौका मिला है. कंबोज का साथ देने के लिए अरशद खान और यश ठाकुर नजर आ रहे हैं. वहीं गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में विप्रज निगम भी नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

इंडिया ए का स्क्वाड 

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत संधू, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान. 

विज्ञापन

Sri Lanka में ट्राई-सीरीज का शेड्यूल

क्रमांकदिनतारीखमुकाबला
1मंगलवार09 जून 2026भारत ए बनाम श्रीलंका ए
2गुरुवार11 जून 2026भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
3शनिवार13 जून 2026अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
4सोमवार15 जून 2026भारत ए बनाम श्रीलंका ए
5बुधवार17 जून 2026भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
6शुक्रवार19 जून 2026अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
7रविवार21 जून 2026ट्राई सीरीज फाइनल

ये भी पढ़ें: 1 रन बनाकर विराट कोहली ने क्यों किया जोरदार सेलिब्रेशन?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ