India A Defeated Australia A Test Match: ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच लखनऊ में चल रहे अनऑफिशियल टेस्ट मैच का अंत हो गया है. टीम इंडिया पर सभी की नजर थी. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 420 रन बना दिए थे और उनके पास मोमेंटम आ गया था. हालांकि, भारतीय ए टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. केएल राहुल और साई सुदर्शन के तूफान में ऑस्ट्रेलिया की ए टीम उड़ गई, क्योंकि दोनों ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक लगा दिया.
इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया को थमाई करारी हार
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा टेस्ट मैच काफी रोचक रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 420 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम मात्र 194 रन पर ऑलआउट हो गई. लग रहा था कि ध्रुव जुरेल एंड कंपनी वापसी नहीं कर पाएगी. हालांकि, गुरनूर बरार, मानव सुथार, यश ठाकुर और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 185 रन पर रोक दिया.
इंडिया ए को 412 रन का बड़ा लक्ष्य मिला और चेज करना बहुत मुश्किल रहने वाला था. हालांकि, केएल राहुल ने 176 और साई सुदर्शन ने 100 रन की धमाकेदार पारी खेली. कप्तान ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में 56 रन बनाए. भारतीय टीम ने 91.3 ओवरों में 412 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और जीत दर्ज कर ली.
इंडिया ए ने रचा इतिहास
इंडिया ए के अलग-अलग देशों के खिलाफ लगातार मैच होते रहते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लखनऊ में सफलतापूर्वक चीज के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है. ये सबसे बड़ा लक्ष्य है, जो रेड बॉल क्रिकेट की किसी भी देश की ए टीम ने चेज किया है. नीचे पूरी लिस्ट है:
| लक्ष्य | टीम | स्थान | साल |
| 412 | भारत ए vs ऑस्ट्रेलिया ए | लखनऊ | 2025 |
| 367 | ऑस्ट्रेलिया ए vs श्रीलंका ए | हम्बनटोटा | 2022 |
| 365 | वेस्टइंडीज ए vs इंग्लैंड ए | सेंट जॉन्स | 2006 |
| 365 | न्यूजीलैंड ए vs ऑस्ट्रेलिया ए | लिंकन | 2023 |
| 340 | भारत ए vs नॉटिंघमशायर | ट्रेंट ब्रिज | 2003 |
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया के खिलाफ मैच को लेकर बोले पाकिस्तानी टीम के हेड कोच, टीम के प्लान का किया खुलासा
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines