हारिस रऊफ के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया PAK फैन, Final में टीम इंडिया को हराने के लिए करता रहा मिन्नतें, देखें VIDEO

PAK Fan Pleaded Haris Rauf: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को दो बार करारी हार थमाई है. दोनों देशों के बीच अब फाइनल में भिड़ंत होने वाली है. 28 सितंबर 2025 को ये मैच होगा और इससे पहले एक पाकिस्तानी फैन हारिस रऊफ के सामने गिड़गिड़ाता हुआ नजर आया. उन्होंने टीम इंडिया से पिछली दो हार का बदला लेने की मांग कर दी.

Haris Rauf Fan Video

रऊफ के सामने गिड़गिड़ाया PAK फैन

PAK Fan Requested Haris Rauf: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होने वाला है. 28 सितंबर को इस मैच का आयोजन किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में अब तक दो बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हो चुकी है और दोनों मौकों पर सूर्या ब्रिगेड ने जीत दर्ज की है. पाक ने दोनों ही मौकों पर अपनी नाक कटाई है. पाकिस्तान ने 25 सितंबर को बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. मैच के बाद की एक क्लिप सामने आ रही है, जहां हारिस रऊफ फैंस से मिल रहे हैं. इसी बीच एक फैन ने उनका हाथ पकड़ लिया और भारतीय टीम से बदला लेकर एशिया कप जीतने की मांग कर दी.

विज्ञापन

फैन ने हारिस रऊफ से की डिमांड

बांग्लादेश पर जीत के बाद हारिस रऊफ बाउंड्री के करीब मौजूद फैंस से मिलने गए. इसी बीच उन्होंने प्रशंसकों से हाथ मिलाया. एक फैन ने हारिस रऊफ का हाथ पकड़ लिया और गिड़गिड़ाने लगे. उन्होंने फाइनल में टीम इंडिया को हराने के लिए मिन्नतें की और उनकी आवाज में दर्द छलक रहा था. हारिस रऊफ ने इसी बीच कोई क्लियर जवाब नहीं दिया लेकिन सिर हिलाते हुए नजर आए. उन्हें भी पता है कि भारतीय टीम को हराना आसा नहीं होगा.

विज्ञापन

आप नीचे ये वायरल वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिल चुकी है दो बड़ी हार

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक दो मैच हो चुके हैं. 14 सितंबर 2025 को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. इस मुकाबले में आसानी से सूर्या ब्रिगेड ने जीत हासिल कर ली. 21 सितंबर 2025 को सुपर 4 के मैच में पाकिस्तान और भारत की फिर से भिड़ंत हुई.

पाकिस्तान ने 172 रनों का लक्ष्य दिया. भारत ने 18.5 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. दो जीत के बाद अब 28 सितंबर 2025 को भी भारतीय टीम जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगी. हर मामले में टीम इंडिया बेहतर है और ऐसे में उन्हें हराना पाकिस्तान के लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा. लग रहा है कि पाक फैन का सपना शायद पूरा नहीं हो पाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ