IND vs PAK: टीम इंडिया के खिलाफ मैच को लेकर बोले पाकिस्तान के हेड कोच, पाक के प्लान का किया खुलासा 

IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना टीम इंडिया से होगा. जिसके खिलाफ वो लीग स्टेज और सुपर 4 में 1-1 मैच हार चुकी है. पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन ने इस महामुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Mike Hesson

Asia Cup 2025, IND vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 11 रनों से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम ने एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल मुकाबले में भिड़ने वाली है. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन ने जीत का मास्टर प्लान बना लिया है. 

हेड कोच माइक हेसन हैं तैयार 

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम की तैयारियों को लेकर बात की. जहां पर उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल मैच को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मेरा मैसेज सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का है और हम यही करेंगे, ये चीजें आप (मीडिया) शायद मुझसे ज्यादा जानते हैं. मैं क्रिकेट से जुड़ा काम करता हूँ. जहाँ तक हाव-भाव की बात है, तो हाई प्रेशर वाले मैचों के दौरान हमेशा जुनून दिखा है, है ना? हमारा ध्यान सिर्फ अच्छा खेल खेलने पर होगा.’ 

माइक हेसन की पूरी तैयारियों को जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ