IND W vs ZIM W: जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच टी-20 सीरीज खेला जा रहा है. जिसका दूसरा मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर में आयोजित हुआ. मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 102 रन बनाए. जवाब में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8.5 ओवरों में 9 विकेट से मुकाबला जीत गई. इसी के साथ स्मृति मंधाना ने बतौर फुल टाइम कप्तान अपनी पहली टी-20 सीरीज जीत ली है.
जिम्बाब्वे की टीम ने की खराब बल्लेबाजी
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. केलिस नधलोवु 11 गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई. बिलवड बिजा ने भी 13 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही बनाया. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 रनों की पारी खेली. कप्तान जोसेफिन नकोमो ने भी 35 गेंदों में नाबाद 27 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी.
टीम इंडिया के लिए युवा गेंदबाजी निकी प्रसाद ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किया. इसके अलावा क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के एक भी बल्लेबाज को मैदान पर सेट नहीं होने दिया. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम की कप्तान जोसेफिन नकोमो का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अंत में गलत साबित हो गया.
टीम इंडिया को मिली शानदार जीत
103 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सिर्फ 25 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. 220 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करती हुई शेफाली ने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनका साथ देते हुए कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 25 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली. 188 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करती हुई मंधाना ने 6 चौके और 2 लंबे-लंबे छक्के जड़े.
ये भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस ले सकते हैं बड़ा फैसला
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अनुष्का शर्मा ने नाबाद 1 रन बनाया. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 8.5 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए. इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 ओवर पहले ही 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इसी के साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के लिए बिलवड बिजा ने 1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड, पहली बार होगा ऐसा
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines