बेटे की 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी पर छलके मां के आंसू, T20 World Cup के लिए सिलेक्शन पर आया भावुक रिएक्शन

Ishan Kishan Mother Reaction: ईशान किशन की दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी होने जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उन्हें भारतीय टीम के 15 सदस्यी स्क्वाड में जगह मिली है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन का फल उन्हें मिला. अब ईशान किशन की मां का पहला रिएक्शन सामने आया है. वो अपने बेटे की टीम में वापसी के बाद भावुक हो गईं.

Ishan Kishan Mother Reaction

ईशान की मां का पहला रिएक्शन

Ishan Kishan Mother Reaction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान हो गया है. ईशान किशन दो साल से ज्यादा समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. हाल ही में खत्म हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसी का फल उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन द्वारा मिला. अब किशन की मां सुचित्रा सिंह का बेटे की दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी और टी20 वर्ल्ड कप में सिलेक्शन पर भावुक रिएक्शन सामने आया.

विज्ञापन

ईशान किशन की वापसी पर मां हुईं भावुक

भारतीय टीम में सिलेक्शन के बाद ईशान किशन और उनके परिवार का इंटरव्यू लिया गया. न्यूज 18 से बात करते हुए ईशान की मां सुचित्रा सिंह भावुक हो गईं. उनके आंसू छलके और वो अपने बेटे के टीम इंडिया में दोबारा जगह बनाने से बेहद खुश नजर आईं. उन्होंने कहा, ‘मैं पूजा कर रही थीं. भगवान को देखकर मेरे सिर्फ आंसू निकल रहे थे. मेरे बेटे ने बहुत मेहनत की है और बहुत कुछ झेला है. आज उसे ये फल मिला है. ईशान ने जो मेहनत की, वो भगवान ने देखी है.’

विज्ञापन

ईशान किशन ने किया SMAT में धमाकेदार प्रदर्शन

ईशान किशन ने हालिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 मैचों में 517 रन बनाए और उनकी कप्तानी में झारखंड ने पहली SMAT ट्रॉफी जीती. टूर्नामेंट में ईशान ने 57.44 के औसत से बल्लेबाजी की और उनका स्ट्राइक रेट 197.32 का रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक और दो अर्धशतक जड़े. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 113 रन का रहा. इसी प्रदर्शन के दम पर ईशान किशन आखिर टीम इंडिया में दो साल बाद वापसी करने में सफल हुए.

विज्ञापन

टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ