IND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच एसीसी महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 20 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 111 रन ही बनाए. 72 रनों से जीत दर्ज करके टीम इंडिया रिकॉर्ड 8वीं बार महिला एशिया कप की चैंपियन बन गई हैं.
टीम इंडिया ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बेहद शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. 174.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शेफाली ने 9 चौके और 2 छक्के जड़े. उनका साथ देते हुए इंडिया की सुपरस्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी 39 गेंदों खेली और अहम 59 रन बनाए. मंधाना ने 151.28 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े.
जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए, तो वहीं विकेटकीपर ऋचा घोष ने भी 17 रन जोड़े. अंत में जी कमलिनी ने 5 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. श्रीलंका के लिए मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रबोदा और कप्तान चमारी अटापट्टू ने 1-1 विकेट हासिल किया. बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी के कारण ही टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी.
भारतीय टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम अच्छी शुरुआत नहीं मिली. इमेशा दुलानी सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. जिसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू ने अहम 36 रनों की पारी खेली. विशमी गुणरत्ने ने भी 20 रनों की पारी खेली. लेकिन दोनों ने ही धीमी बल्लेबाजी की. जिसका टीम को बड़ा नुकसान हुआ. जिसके बाद नीलक्षिका सिल्वा ने भी अंत में 22 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में रचा इतिहास, जड़ा महिला एशिया कप का सबसे तेज अर्धशतक
हालांकि उसके बाद भी श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में सभी 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 111 रन ही बना सकी. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 72 रनों से मुकाबला हार गई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट हासिल किए. दीप्ति शर्मा ने भी 3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा क्रांति गौड़, शेफाली वर्मा और प्रेमा रावत को भी 1-1 सफलता मिला. इसी के साथ ही टीम इंडिया ने कुल 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से अफगानिस्तान को मिली हार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
7 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
8 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines