हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND W vs PAK W: सिर्फ एक 1 रन बनाते ही इतिहास रच देगी हरमनप्रीत कौर, टूट सकता है मिताली राज का रिकॉर्ड

IND W vs PAK W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना सफर आज के दिन शुरू करेगी. जहां पर उनके सामने पाकिस्तान की टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन में भिड़ने वाली है. इस मुकाबले में सभी की नजरें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के ऊपर रहने वाली है.

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur

IND W vs PAK W: बर्मिंघम के एजबेस्टन में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. जहां पर दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत इस मुकाबले से ही करने वाली हैं. ऐसे में दोनों ही टीमें अपने ओपनिंग मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी. इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का मौका है. वो दिग्गज मिताली राज को भी पीछे छोड़ सकती है.  

हरमनप्रीत कौर के पास है इतिहास रचने का मौका 

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने 726 रन बनाए हैं. जहां मिताली राज ने सिर्फ 24 पारियों में ये कारनामा किया था, तो वहीं हरमनप्रीत कौर ने 39 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया है. पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाते ही हरमनप्रीत कौर मिताली को छोड़ देंगी. इसी के साथ वो आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद स्मृति मंधाना के नाम 524 रन दर्ज है. वहीं चौथे नंबर पर नजर आ रही जेमिमा रोड्रिग्स ने 407 रन जोड़े हैं. वहीं शेफाली वर्मा के नाम भी 362 रन दर्ज है.  

ये भी पढ़ें: क्रिकेट मैदान बना अखाड़ा! टी20 मुंबई लीग के फाइनल में लड़ाई पर उतारू हुए खिलाड़ी

विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना मुश्किल 

इस मामले में वर्ल्ड की नंबर 1 बल्लेबाज न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं. उन्होंने 1216 रन अब तक बनाए हैं. ऐसे में हरमनप्रीत इस लिस्ट में आगे नहीं निकल सकती है. हालांकि अब उनकी नजर बतौर कप्तान इस खिताब पर टिकी हुई है. टीम इंडिया ने आज तक आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इतिहास अब आईसीसी इवेंट में अच्छा होता जा रहा है. जिसके कारण ही इस टूर्नामेंट में सभी फैंस की नजरें टीम इंडिया पर लगी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार रेड्डी की मां का आया फोन, उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola