IND vs AFG: बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार रेड्डी की मां का आया फोन, उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल

IND vs AFG: धर्मशाला में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जहां पर बारिश के कारण मुकाबला सिर्फ 25-25 ओवर का खेला गया. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करके 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

Nitish Kumar Reddy

Pic Credit- X

विज्ञापन

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसमें युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का नाम भी शामिल है. मैच खत्म होने के बाद रेड्डी को ही टीम मैनेजमेंट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा था. जहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी मां का फोन आ गया.  

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार रेड्डी की मां का आया फोन 

धर्मशाला के वनडे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार रेड्डी नजर आए. जहां पर बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रेड्डी की मां का फोन आ गया. जिसके कारण ही उन्होंने सभी पत्रकारों को रोककर पहले फोन उठाया. जिसके बाद उन्होंने फोन उठाया और अपनी मां को बताया कि फिलहाल वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में है, बाद में बाद करते हैं. जिसके बाद उन्होंने सभी पत्रकारों से माफी मांगी. 

विज्ञापन

रेड्डी के इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में रेड्डी ही टीम इंडिया को बैलेंस प्रदान कर रहे हैं. जिसके कारण ही मौजूदा समय में वो कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के फेवरेट बन गए हैं. रेड्डी आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करके बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के पसंदीदा बन गए हैं. नीतीश रेड्डी ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए थे. 

टीम इंडिया को मिली शानदार जीत 

बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ. जिसके कारण ही सिर्फ 25-25 ओवर का ही मुकाबला हुआ. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करके 194 रन बनाए. इस दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने शानदार शतक जड़ा. जिसके बाद टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 22.5 ओवरों में ही 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 19 गेंदों में नाबाद 39 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ