हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ दिया मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में किया कमाल

IND W vs PAK W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का छठा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान क्रिकेट टीम है. इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND W vs PAK W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान की टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन में आमने-सामने हैं. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा षोष की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिग्गज मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.  

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड 

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज हो गया है. दिग्गज मिताली राज ने 24 पारियों में 726 रन बनाए थे. वहीं अब हरमनप्रीत इस लिस्ट में उनसे आगे निकल गई हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 36 रन बनाने के बाद कौर के 40 पारियों में 762 रन हो गए हैं. इस मुकाबले पहले दोनों ने ही 726 रन ही बनाए थे. इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने हालांकि धीमी पारी खेली, लेकिन उसके बाद भी टीम बड़े स्कोर तक पहुंच गई. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद स्मृति मंधाना के नाम 26 पारियों में 592 रन हो गए हैं. वहीं चौथे नंबर पर मौजूद जेमिमा रोड्रिग्स के नाम 408 रन हो गए हैं.  

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज का धमाका, बांग्लादेश के खिलाफ ठोक डाले 149 रन

विज्ञापन

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सिर्फ 18 रनों पर ही टीम ने शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स का विकेट गंवा दिया था. जिसके बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने जिम्मेदारी उठाई. स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं हरमनप्रीत कौर ने 36 रन बनाए. अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 17 गेंदों में ही 34 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का बड़ा धमाका, खास लिस्ट में बनाई जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola