IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का बड़ा धमाका, खास लिस्ट में बनाई जगह

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 29 साल की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया और खास लिस्ट में जगह भी बना ली.

Cricket News - 2026-06-14T203842.941
1 / 6

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली और उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों का धागा खोल दिया. मंधाना ने भारत के लिए अहम किरदार प्ले किया. Image Credit: X  

विज्ञापन

मंधाना ने ठोका अर्धशतक

मंधाना ने ठोका अर्धशतक2 / 6

भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, क्योंकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गई थीं. लेकिन मंधाना ने एक छोर संभाले रखा और अपनी पारी को आगे बढ़ाती चली गईं. Image Credit: X

विज्ञापन

68 रनों की धांसू पारी

68 रनों की धांसू पारी3 / 6

मंधाना ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े. इस तरह उन्होंने कुल 11 बांउड्री जड़ी. Image Credit: X

आखिरी बार हुई थीं फ्लॉप

आखिरी बार हुई थीं फ्लॉप4 / 6

इससे पहले भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत पिछले साल महिला वनडे विश्व कप 2025 में हुई थी, तब मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ खासा कमाल नहीं किया था. उन्होंने इस मैच में 32 गेंदों में 23 रन बनाए थे. लेकिन अब इस मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेल दी है. Image Credit: X

विज्ञापन

खास लिस्ट में बनाई जगह

खास लिस्ट में बनाई जगह5 / 6

मंधाना ने खास लिस्ट में जगह भी बनाई. वह महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं. ये उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पांचवां अर्धशतक था. इससे पहले हरमनप्रीत कौर और मिताली राज ने भी 5-5 अर्धशतक बनाए हैं. इसके अलावा पूनम रावत ने 3 अर्धशतक लगाए हैं. Image Credit: X

ऐसा रहा है टी-20 करियर

ऐसा रहा है टी-20 करियर6 / 6

29 साल की मंधाना ने अब तक भारत के लिए 166 टी-20 मैच में 29.88 की औसत के साथ 4333 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 33 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वह लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन