स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी सबसे यंग प्लेयर

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ महीने बहुत ही खराब गए हैं. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था. जिसके बाद अब टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरी है.

Smriti Mandhana

Pic Credit- Smriti Mandhana Instagram

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच आज से लंदन के लॉर्ड्स में टेस्ट मुकाबला शुरू हुआ है. जहां पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैदान पर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जिसके बाद टीम की सुपरस्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सलामी बल्लेबाज मंधाना ऐसा करने वाली अब सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं. 

विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में जब स्मृति मंधाना पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. मंधाना ने 300वां इंटरनेशनल मुकाबला खेला. वो ऐसा करने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं. स्मृति मंधाना ने ये अचीवमेंट सिर्फ 30 साल की उम्र में हासिल कर लिया है. महिला क्रिकेट में आज तक सिर्फ 12 खिलाड़ियों ने ही 300 से ज्यादा मैच खेले हैं. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए वो ऐसा करने वाले तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले ये आंकड़ा हरमनप्रीत कौर और मिताली राज ने पार किया है. मिताली राज ने 333 मैच खेले हैं, तो वहीं हरमनप्रीत कौर 374 मुकाबले खेले हैं. ये बड़ा रिकॉर्ड मंधाना ने लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक स्टेडियम में बनाया है. मंधाना तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलती हुई नजर आती हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक और बड़ी सीरीज की तैयारी में BCCI! युवा खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत

बल्लेबाजी में मंधाना ने किया कमाल 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. वहीं यस्तिका भाटिया भी सिर्फ 12 रन ही जोड़ सकी. जिसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने जिम्मेदारी संभाली है. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 17 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 99 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 50 रन बनाकर खेल रही हैं. वहीं जेमिमा 33 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं. टीम इंडिया को पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ