IND W vs AUS W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मुकाबला 28 जून को खेलेगी. लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम मजबूत नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही बेहतर करना होगा. जिसके बारे में प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेफाली वर्मा ने बड़ा बयान दिया है.
शेफाली वर्मा ने बताया टीम का मास्टर प्लान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में टीम इंडिया अपनी जबरदस्त तैयारी कर रही है. जिसके बारे में बात करते हुए शेफाली वर्मा ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीती है, जिससे हमारा भरोसा बढ़ा है. हम कई सालों से उनके खिलाफ खेल रहे हैं. हम उनके गेंदबाजों और रणनीतियों को जानते हैं. इसलिए हमें चीजों को आसान रखना है और अपनी ताकत पर भरोसा करना है. ज्यादा सोचने से खेल मुश्किल हो जाता है.’
टीम में अपने रोल को लेकर बात करते हुए इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा, ‘अब मैं हर गेंद को देखकर खेलती हूं, ज्यादा प्लान नहीं बनाती. अगर बड़े शॉट नहीं लग रहे हों तो दौड़कर रन लेने की कोशिश करती हूं. हरमन दी ने मेरी भूमिका साफ बता दी थी. उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी के बारे में पहले ही बता दिया था. इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है.’
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व क्रिकेटर ने CSK के स्टार ओपनर को दी चेतावनी!
भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है ये मुकाबला
28 जून को होने वाला मुकाबला आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बहुत ही अहम है. इस मुकाबले में अगर टीम इंडिया ने जीता, तो उनकी और ऑस्ट्रेलिया दोनों की ही सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी. वहीं अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में हार गई, तो उनके लिए आगे का रास्ता बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. हार के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हार की दुआ करनी होगी. अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम मुकाबला जीत गई, तो टीम इंडिया का इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: वॉशिंगटन सुंदर के साथ हो रही है ‘नाइंसाफी’? टीम में भूमिका को लेकर अश्विन ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
2 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
8 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
8 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
8 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
9 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
9 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
10 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines