IND W vs AUS W: टीम इंडिया की गेंदबाजों ने एक बार फिर कटाई नाक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह हारा भारत 

IND W vs AUS W: टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 281 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 45वें ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजों ने एक बार फिर बहुत ज्यादा निराश किया। 

IND W vs AUS W

IND W vs AUS W

IND W vs AUS W: महिला वनडे विश्व कप 2025 से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मैच 14 सितंबर को नए चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां पर हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 281 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 45वें ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजों ने एक बार फिर बहुत ज्यादा निराश किया। 

विज्ञापन

बल्लेबाजी में टीम इंडिया ने बनाया था सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे। रावल का साथ देते हुए अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी 58 रनों की आक्रामक पारी भी खेली। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए हरलीन देओल ने भी अहम 54 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हालांकि बहुत ज्यादा निराश किया। अंत में ऋचा घोष ने 25 रन तो वहीं दीप्ति शर्मा ने भी नाबाद 20 रन बनाए। जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 281 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शूट ने 2 विकेट अपने नाम। अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। 

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने किया निराश 

ऑस्ट्रेलिया की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो कप्तान एलिसा हीली ने सिर्फ 27 रन ही बनाए। फीबी लिचफील्ड ने 88 रनों की बेहद आक्रामक पारी खेली। बेथ मूनी ने इस दौरान नाबाद 77 रन बनाए तो वहीं एनाबेल सदरलैंड ने भी नाबाद 54 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 44.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने भारत के लिए 1-1 विकेट हासिल किया। अन्य गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया, जिसके कारण ही टीम इंडिया अब सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ