IND vs ZIM T20 Squad 2026: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का हुआ ऐलान, दो स्टार खिलाड़ियों का कमबैक

Zimbabwe Squad Announced: भारत के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम में दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है. सिकंदर रजा टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे.

shreyas iyer zimbabwe

जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान (Image: AI Generated)

Zimbabwe Squad Announced: भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है. सिर्फ एक दिन पहले जिम्बाब्वे ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. फैंस को इंतजार था कि आखिर जिम्बाब्वे अपनी टीम का ऐलान कब करेगा. अब जाकर पूरा स्क्वाड सामने आया है. सिकंदर रजा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, वहीं वेस्ली माधेवेरे और न्यूमैन न्यामुरी का टीम में कमबैक हुआ है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने किया स्क्वाड का ऐलान

जिम्बाब्वे ने फैंस के बीच सस्पेंस खत्म करके आखिर सीरीज शुरू होने से सिर्फ एक दिन पहले अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. बेन करन को वनडे में अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और वो T20I स्क्वाड में शामिल हो गए हैं. वेस्ली माधेवेरे और न्यूमैन न्यामुरी की टीम में वापसी हुई है, वहीं क्लाइव मदांडे, टिनोटेन्डा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा को भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर रखा गया है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे का T20I स्क्वाड: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकादजा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में चयनकर्ताओं ने कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. तेज गेंदबाजी अटैक में यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रिंस यादव पर भरोसा जताया गया है. वैभव सूर्यवंशी को भी यहां खुद को साबित करना होगा.

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

विज्ञापन

भारत vs जिम्बाब्वे: T20I सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच टीमें जगह मैच का समय
23 जुलाई 2026पहला टी20I मैच जिम्बाब्वे vs भारतहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे (IST)
25 जुलाई 2026दूसरा टी20I मैच जिम्बाब्वे vs भारतहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे (IST)
26 जुलाई 2026तीसरा टी20I मैच जिम्बाब्वे vs भारतहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे (IST)

ये भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी समेत ये 5 खिलाड़ी, तो टीम इंडिया से होंगे बाहर! खुद को साबित करने का आखिरी मौका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ