जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी समेत ये 5 खिलाड़ी, तो टीम इंडिया से होंगे बाहर! खुद को साबित करने का आखिरी मौका

Team India: जिम्बाब्वे और भारत के बीच 23 जुलाई से T20I सीरीज शुरू हो रही है. कुछ खिलाड़ियों के पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. अगर वो फेल हुए, तो टीम से उनका पत्ता कट सकता है.

vaibhav sooryavanshi suryansh shedge
1 / 6

Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 23 जुलाई से शुरू होने जा रही है. भारतीय टीम इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना हो गई है. कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, वहीं सिलेक्टर्स ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है. टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास अब खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. अगर वो जिम्बाब्वे में फेल हुए, तो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. (Image: X and Instagram/suryanshshedge)

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह2 / 6

रिंकू सिंह का T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. इसी वजह से उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में जगह नहीं मिली. सिलेक्टर्स ने अब रिंकू को दोबारा मौका दिया है और अगर वो फ्लॉप रहे, तो फिर उनकी टीम में वापसी मुश्किल है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी3 / 6

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज कुछ खास नहीं रही. उन्होंने तीन मैचों में मात्र 42 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. अगर सूर्यवंशी फेल हुए, तो संजू सैमसन या कोई अन्य खिलाड़ी उनकी जगह टीम में शामिल हो सकता है. सूर्यवंशी भले ही एशियन गेम्स के स्क्वाड में हैं लेकिन इसके बाद उनके लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं. (Image: Twitter/X)

मयंक यादव

मयंक यादव4 / 6

मयंक यादव ने IPL 2026 में एक भी विकेट नहीं झटका. इसके बावजूद सिलेक्टर्स ने मयंक पर विश्वास दिखाया है और उन्हें टीम में जगह दी है. मयंक को जिम्बाब्वे के खिलाफ विकेट झटकने होंगे. अगर वो फेल हुए, तो उनकी वापसी असंभव सी हो जाएगी. (Image: Mayank Yadav Instagram)

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई5 / 6

रवि बिश्नोई इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे और काफी महंगे साबित हुए. इसी वजह से उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप भी किया गया. वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जा सके. इसी वजह से रवि को स्क्वाड में शामिल किया गया है. उन्हें अब इस मौके का फायदा उठाकर खुद को साबित करना होगा. (Image: Ravi Bishnoi Instagram)

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे6 / 6

सूर्यांश शेडगे को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 मैच खेलने का मौका मिला. शेडगे अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे. नीतीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में उन्हें चांस मिल रहे हैं. सूर्यांश के पास जिम्बाब्वे दौरे पर खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. अगर वो फेल हुए, तो टीम से बाहर हो सकते हैं.  (Image: Instagram/suryanshshedge)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन