शमी-भुवनेश्वर IN, हर्षित-किशन OUT... 2027 वर्ल्ड कप के लिए रवि शास्त्री ने चुनी टीम इंडिया, लिए चौंकाने वाले फैसले

Ravi Shastri Picks Team India Squad: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्क्वाड पर सभी की नजर है. टूर्नामेंट के आयोजन में अभी 14 महीने हैं और टीम कॉम्बिनेशन लगातार बदल रहा है. इसी बीच अब पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप के लिए अपना टीम इंडिया का स्क्वाड चुना.

bhuvneshwar kumar mohammad shami rohit sharma virat kohli

रवि शास्त्री ने चुना वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड (Image: AI Generated)

Ravi Shastri Picks Team India Squad: टीम इंडिया ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. टीम में कई युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें साउथ अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए तैयार किया जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट में फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए देखना चाहते हैं. हर किसी की टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड को लेकर अलग राय है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड चुना.

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड

रवि शास्त्री ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर चर्चा की. उन्होंने इसी दौरान अनुभव को प्राथमिकता दी. उन्होंने रोहित और गिल के बैकअप के रूप में यशस्वी जायसवाल को चुना. उन्होंने ईशान किशन की जगह ऋषभ पंत को बैकअप विकेटकीपर के रूप में अपने स्क्वाड में शामिल किया. उन्होंने रवींद्र जडेजा को भी टीम में जगह दी, जो अभी ODI प्लान का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी गेंदबाजी अटैक के साथ जाने का मन बनाया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के अलावा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को भी अपनी टीम में जगह दी. इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को भी ODI टीम में देखने की इच्छा जताई.

वनडे वर्ल्ड कप के लिए रवि शास्त्री का टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- खतरे में वैभव सूर्यवंशी की जगह, जिम्बाब्वे में भी हुए फेल तो PBKS का यह ‘धाकड़ बल्लेबाज’ करेगा रिप्लेस!

टीम इंडिया की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं बड़े खिलाड़ी

रवि शास्त्री ने भले ही भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को स्क्वाड में जगह दी है लेकिन ये तीनों ही चयनकर्ताओं की योजना का हिस्सा नहीं हैं. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद ODI में सिलेक्टर्स उन्हें वापस लाने के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं. ऋषभ पंत और ईशान किशन के बीच मुख्य रूप से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है. अभी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन में 14 महीने हैं. देखना होगा कि टीम कॉम्बिनेशन में क्या बदलाव होते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ