IND vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया. इसी के साथ मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा को भी नया टी-20 उपकप्तान भी बनाया. इस जिम्मेदारी को मिलने के बाद तिलक ने 7 मैचों में सिर्फ 1 अच्छी पारी खेली है. उस मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार मिली थी. ऐसे में तिलक वर्मा के ऊपर भी बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. 

दबाव में है उपकप्तान तिलक वर्मा 

एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन करके तिलक वर्मा ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था. जिसके बाद से ही उन्हें भविष्य का सुपरस्टार कहा जा रहा था. हालांकि अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है. साल 2026 में तिलक अपनी धीमी बल्लेबाजी के कारण फैंस के निशाने पर हैं. आयरलैंड के खिलाफ उनकी 2 धीमी पारियों ने टीम इंडिया को फंसा दिया. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी ये सिलसिला जारी रहा. 

---विज्ञापन---

हालांकि आखिरी टी-20 मैच में उन्होंने 25 गेंदों में 53 रन बनाकर टीम मैनेजमेंट को उम्मीद दी थी. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान तिलक को इसी लय में बल्लेबाजी करनी होगी. अगर वो इन 3 मैचों में फेल हुए, तो एक बार फिर से उन्हें बाहर करने की मांग शुरू हो जाएगी. फैंस का मानना है कि उनकी जगह नंबर 5 पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को खेलने का मौका मिलना चाहिए. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा? जानिए 5 सबसे बड़ी बातें

---विज्ञापन---

साल 2026 में अच्छा नहीं कर पा रहे हैं तिलक वर्मा 

2026 में अब तक तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए 16 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29.62 की औसत से 385 रन ही बनाए हैं. वहीं 16 मैचों में सिर्फ 2 ही अर्धशतक शामिल हैं. वहीं तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट भी इस साल 143.12 का रहा है. तिलक वर्मा आईपीएल 2026 के दौरान भी बीच के ओवरों में फंसे-फंसे नजर आ रहे थे. खासकर स्पिनरों के खिलाफ तिलक वर्मा को रन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिसके कारण ही टीम इंडिया भी बीच के ओवरों में ही मैच गंवा दे रही है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: The Hundred: भारत में कब-कहां देखें साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर का लाइव मैच? जानिए पूरी डिटेल्स

---विज्ञापन---