The Hundred: भारत में कब-कहां देखें साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर का लाइव मैच? जानिए पूरी डिटेल्स

The Hundred 2026: 21 जुलाई से मेंस द हंड्रेड की शुरुआत हो चुकी है. 22 जुलाई को साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. आइए जानते हैं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां हो रही है?

Image Credit: X

Image Credit: X

The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 का आगाज 21 जुलाई से हो गया है. टूर्नामेंट का छठा सीजन खेला जा रहा है. पहला मुकाबला एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला गया था. एमआई लंदन ने इस मैच को अपने नाम किया था. अब 22 जुलाई को दूसरा मुकाबला साउदर्न ब्रेव बनाम वेल्श फायर के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां हो रही है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कहां हो रही है लाइव स्ट्रीमिंग?

साउदर्न ब्रेव बनाम वेल्श फायर के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 11 बजे रात में शुरू होगा. भारत में मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर हो रही है, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है.

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

साउदर्न ब्रेव: जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन मैकिनी, थॉमस रेव, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, निखिल चौधरी, क्रिस जॉर्डन (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, डेनियल वॉरल.

वेल्श फायर: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर/कप्तान), जो रूट, जॉर्डन कॉक्स, मैथ्यू शॉर्ट, रचिन रविंद्र, बेन केलवे, आसा ट्राइब, मार्को जानसेन, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, सैम कुक

विज्ञापन

वेल्श फायर ने जीता टॉस

वेल्श फायर ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमें इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतर चुकी हैं. साउदर्न ब्रेव की कप्तानी क्रिस जॉर्डन संभाल रहे हैं, जबकि वेल्श फायर की कप्तानी फिल साल्ट के कंधों पर है.

विज्ञापन

साउदर्न ब्रेव का स्क्वाड

जोफ्रा आर्चर, जेमी स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ट्रिस्टन स्टब्स, आदिल राशिद, डेविड मिलर, ल्यूक वुड, क्रिस जॉर्डन, बेन मैककिनी, थॉमस रेव, माइकल पेपर, टॉम एबेल, डैन वॉरल, कालेब फाल्कनर, निखिल चौधरी.

वेल्श फायर का स्क्वाड

फिल साल्ट, मार्को जेनसेन, रचिन रविंद्र, क्रिस वोक्स, जो रूट, जॉर्डन कॉक्स, टॉम कोहलर-कैडमोर, बेन केलवे, लॉकी फर्ग्यूसन, आसा ट्राइब, टॉम एस्पिनवॉल, मैट शॉर्ट, सैम कुक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ