IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक और तिलक में से कौन बेहतर गेंदबाज? कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जवाब

IND vs ZIM: एक समय में टीम इंडिया के कई सुपरस्टार बल्लेबाज गेंदबाजी भी करते हुए नजर आते थे. हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसे बल्लेबाज कम नजर आ रहे थे. हालांकि अब टीम इंडिया इस समस्या को खत्म करना चाहती है. जिसके लिए टीम मैनेजमेंट ने काम करना शुरू कर दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi, Tilak Varma and Abhishek Sharma

Pic Credit- X

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऐसे बल्लेबाज चाहती है, जो मौका पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सके. जिसके कारण ही पिछले कुछ समय से टीम मैनेजमेंट ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा निवेश कर रही है. मौजूदा टीम में ऐसे विकल्प के रूप में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं. अभ्यास के दौरान इन तीनों को ही गेंदबाजी करते हुए देखा गया है. अब टीम इंडिया के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बताया कि इन तीनों में से कौन बेहतर गेंदबाज है. 

विज्ञापन

रवि बिश्नोई की गेंदबाजी में दिखा है सुधार 

वीवीएस लक्ष्मण के साथ टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की भूमिका सुनील जोशी निभा रहे हैं. दूसरे मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पिनर रवि बिश्नोई पर बोलते हुए कहा, ‘यह समझना महत्वपूर्ण है कि जीत जरूरी थी, जो हो गई है और मैं गेंदबाजी प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. बिश्नोई ने अपनी एक्शन में कुछ भी नहीं बदला है. उन्होंने रन-अप को थोड़ा फिर से व्यवस्थित किया है. हमने स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले से भी बात की है. जिसके बाद हमने उनसे (रवि बिश्नोई) अच्छी बातचीत की है.’ 

विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा, ‘अभी उनकी बल्लेबाजी पर ध्यान दें. वह सनसनीखेज रहे हैं. यह उनके लिए एक अच्छा मैदान है. उन्होंने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया. वैभव अपनी बल्लेबाजी से बहुत सहज रहे हैं. जब भी हमें समय मिलेगा हम बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनके साथ गेंदबाजी पर भी काम करेंगे.’ 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: दूसरे T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार

विज्ञापन

गेंदबाजी कोच ने पार्ट टाइम गेंदबाजों पर किया कमेंट

पार्ट टाइम गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को लेकर बोलते हुए कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि तीनों अच्छे ऑलराउंडर हैं. अभिषेक ने बहुत सुधार किया है. कोच हमेशा चाहते हैं कि वह हर बार सुधार करें. हर्ष दुबे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. हमारे पास तिलक वर्मा भी हैं. वास्तव में वह भी एक और वैकल्पिक गेंदबाज हैं. हम उनसे बहुत अधिक रन न देने, अधिक डॉट बॉल देने और मूल बातों पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में बातचीत करते हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ