Team India

IND vs ZIM: बदल गई दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11? इस ऑलराउंडर को मिल सकता है मौका 

IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज करने के फौरन बाद ही दूसरे मैच की तैयारी शुरू कर दी थी. 25 जुलाई को हरारे के मैदान पर सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है.

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय के बाद जीत की पटरी पर लौटी है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब इस लय को बरकरार रखना चाहती है. हरारे में खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला भी शाम को 4:30 बजे ही खेला जाएगा. ऐसे में इस मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने का पूरा प्रयास करेगी. ऐसे में सभी की नजरें भारतीय टीम के मैनेजमेंट पर टिकी हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण प्लेइंग 11 में 1 बड़ा बदलाव कर सकते हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में क्या होगा बड़ा बदलाव? 

भारतीय क्रिकेट टीम हरारे में 25 जुलाई को जीत के इरादे से ही उतरनी वाली है. टीम इंडिया ने पिछला मुकाबला जीता है, ऐसे में प्लेइंग 11 में सिर्फ 1 ही बदलाव हो सकता है. स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम आराम देकर उनकी जगह हर्ष दुबे को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है. मौजूदा समय में टीम एक स्पिन ऑलराउंडर की तलाश में है. हर्ष दुबे टीम की इस समस्या को खत्म कर सकते हैं. जिसके कारण ही मैनेजमेंट उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ बचे हुए दोनों मुकाबलों में चांस दे सकती है. इसके अलावा टीम मैनेजमेंट कोई भी बड़ा बदलाव करने का रिस्क नहीं लेने वाली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ