IND vs ZIM: दूसरे T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार

IND vs ENG: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज की थी. उसी फॉर्म को अब टीम दूसरे मुकाबले में भी जारी रखना चाहती है. ऐसे में टीम को बहुत सोच समझकर करके ही प्लेइंग 11 का फैसला करना होगा. जिससे कोई भी गलती नहीं हो.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने लंबे इंतजार के बाद 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मुकाबले में जीत हासिल की. जिसके कारण ही टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. दूसरा मुकाबला जीत करके टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. जिसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बहुत ही अहम फैसला लेना होगा. इसके कारण इन 4 खिलाड़ियों को दूसरे टी-20 मैच में बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

यश ठाकुर

 यश ठाकुर 2 / 6

तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी पहले मुकाबले में बेंच पर ही बैठना पड़ा था. कुछ ऐसा ही दूसरे टी-20 मैच के दौरान भी रहने वाला है. अशोक शर्मा ने पहले टी-20 मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था. ऐसे में उन्हें दूसरे मैच में भी मौका मिल सकता है. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह 3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी अभी खेलने का मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. पिछले मुकाबले में ईशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में उन्हें मैनेजमेंट दूसरे टी-20 मुकाबले में भी खिलाने वाली है.  (Pic Credit- AI Generated) 

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे 4 / 6

गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी फिलहाल मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. मौजूदा समय में टीम शिवम दुबे के साथ ही जा सकती है. दूसरे टी-20 मैच में भी शेडगे को बेंच ही गर्म करना पड़ सकता है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को फिलहाल एक और मुकाबले में इंतजार करना पड़ सकता है. टीम इंडिया फिलहाल सिर्फ 1 स्पिनर के साथ मैदान पर उतर रही है. ऐसे में फिलहाल टीम रवि बिश्नोई को ही बैक करने वाली है.  (Pic Credit- Harsh Dube Instagram) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन