IND vs ZIM 1st T20I, Shreyas Iyer Statement: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आखिर टीम इंडिया को अपनी पहली जीत मिली. हरारे में खेले गए पहले T20I में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया. श्रेयस अय्यर के कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद उन्हें जिम्बाब्वे में जीत की सख्त जरूरत थी. टीम इंडिया की जीत के बाद अब श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने मयंक यादव और वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की.
जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस?
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कप्तान के रूप में अपनी पहली जीत को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ‘हमने शानदार प्रदर्शन किया और मुझे अपनी पहली जीत मिली. मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता. मुझे पिच से अधिक बाउंस की उम्मीद थी. मुझे लगता है कि दोनों पारियों में हम आगे थे.’
अय्यर ने आगे कहा, ‘मयंक यादव ने शानदार शुरुआत दी और उन्हें रन बनाने ही नहीं दिए. यह हमारे लिए काफी शानदार बात थी. वैभव सूर्यवंशी ने हमें बढ़िया शुरुआत दी. हर टीम में एक ऐसा बल्लेबाज होता है, जो टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाता है. उन्होंने विकेट को बढ़िया तरह से समझा और पार्टनरशिप बनाना शुरू किया. मैं गेंदबाजों को रोटेट करना चाहता था, ताकि सभी लय में आ जाए. इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलता. सीरीज की बढ़िया तरह से शुरुआत हुई.’
ये भी पढ़ें:- ‘वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक जड़ पाए क्योंकि…’ श्रेयस अय्यर का 15 साल के युवा बल्लेबाज पर बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने खेली नाबाद 28 रन की पारी
कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले से लगातार रन बनाए लेकिन टीम इंडिया जीत नहीं पा रही थी. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने 50 रन और ईशान किशन ने 35 रन की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने भी भारत की जीत में योगदान दिया. उन्होंने 24 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जड़े. टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में मैच जीत लिया और 1-0 से सीरीज में बढ़त बनाई.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की बहानेबाजी शुरू! बताया क्यों नहीं मिल पाई जीत
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines