IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाने वाला है. इस सीरीज के लिए अब वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर टीम में कई युवा खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. दोनों ही फॉर्मेट में कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ही करते हुए नजर आने वाले हैं. इसके अलावा इस टीम में रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, कीमो पॉल और शेरफेन रदरफोर्ड का नाम नजर आ रहा है.
टीम सिलेक्शन को लेकर बोले हेड कोच डैरेन सैमी
भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर टीम के ऐलान होने के बाद वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने वनडे को लेकर कहा, ‘दुनिया की टॉप टीम के खिलाफ खेलने से हमें एक वनडे टीम के तौर पर अपने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने और उसे बेहतर बनाने का मौका मिलता है, जिसने इस पूरे साइकिल में अच्छे परफॉर्मेंस देखे हैं. यह सीरीज उन खिलाड़ियों को परखने के लिए भी एक अच्छा प्लेटफार्म बनाती है जो 2027 में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लंबे समय के टारगेट के साथ इस सीरीज के लिए अहम रोल निभा रहे हैं.’
वेस्टइंडीज की टीम हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती है. टी-20 टीम को लेकर बोलते हुए हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा, ‘हम श्रीलंका के खिलाफ अपनी सीरीज जीत से मिले मोमेंटम को आगे बढ़ाना चाहते हैं और अगले T20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर तैयार करना हमारा लॉन्ग-टर्म गोल है। वर्ल्ड चैंपियंस के खिलाफ घर पर खेलने की चुनौती हमें कीमती तैयारी देगी, जिससे हम अकेले और मिलकर सुधार और विकास करते रहेंगे.’
वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.
वेस्टइंडीज की टी-20 टीम
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें: इन 3 कारणों से अजीत अगरकर की हो रही है मुख्य चयनकर्ता पद से विदाई!
यहां पर देखें वेस्टइंडीज के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 27 सितंबर: तिरुवनंतपुरम- 2 बजे दोपहर
दूसरा वनडे: 30 सितंबर: गुवाहाटी- 2 बजे दोपहर
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर: न्यू चंडीगढ़- 2 बजे दोपहर
पहला टी-20: 6 अक्टूबर: लखनऊ- 7 बजे शाम
दूसरा टी-20: 9 अक्टूबर: रांची- 7 बजे शाम
तीसरा टी-20: 11 अक्टूबर: इंदौर- 7 बजे शाम
चौथा टी-20: 14 अक्टूबर: हैदराबाद- 7 बजे शाम
पांचवां टी-20: 17 अक्टूबर: बेंगलुरु- 7 बजे शाम
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: श्रीलंका को हराकर नंबर 1 टी-20 टीम बन गई इंग्लैंड, टीम इंडिया का दबदबा खत्म
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
31 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines