IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम डोमिनिका पहुंच गई है और प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। ये सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए काफी जरूरी है। वे इसमें रन बनाकर वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारी करना चाहेंगे। सीरीज की शुरुआत से पहले उन्होंने भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के साथ फोटो शेयर की है और पुराने दिनों को याद किया है।
और पढ़िए – विश्वकप क्वालिफायर्स हुए समाप्त, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
राहुल द्रविड़ के साथ फोटो शेयर कर इमोशनल हुए कोहली
भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली ने कोच राहुल द्रविड़ के साथ फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि “केवल दो खिलाड़ी 2011 में डोमिनिका में खेले गए आखिरी टेस्ट का हिस्सा थे. कभी नहीं सोचा था कि यह यात्रा हमें विभिन्न क्षमताओं में यहां वापस लाएगी। बहुत आभारी।”
बता दें कि भारत ने आखिरी बार 2011 में टेस्ट मैच खेला था। उस समय विराट कोहली और राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम का हिस्सा थे और साथ में खेले थे। वहीं अब 12 साल बाद जहां कोहली अब भी भारत के खिलाड़ी हैं वहीं राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका में मौजूद हैं। ऐसे में ये दोनों के लिए काफी इमोशनल पल है।
और पढ़िए – हरमनप्रीत कौर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, इस मामले में बन गई भारत की नंबर 1 खिलाड़ी
कोहली के पास द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
बता दें कि वेस्टइंडीज की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल राहुल द्रविड़ के पास है उन्होंने यहां पर 1838 रन बनाए हैं। वहीं कोहली के 1365 रन हैं। ऐसे में विराट अगर इस सीरीज में 473 रन बना लेते हैं तो वे राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines