हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, आखिरी मुकाबले में खेलना हुआ मुश्किल

IND vs WI: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की इंजर्ड होने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इंजरी हुई है. जिससे टीम इंडिया की समस्या बढ़ गई है.

विज्ञापन
Arshdeep Singh को बल्लेबाजी के दौरान हुई इंजरी (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों की इंजरी लगातार बढ़ती जा रही है. खासकर भारतीय तेज गेंदबाज बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं. जिसके कारण ही भारतीय टीम की गेंदबाजी भी कमजोर नजर आ रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को कंधे पर चोट लगी है. जिसके कारण ही उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. उनकी इस इंजरी से टीम इंडिया की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वो अगले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं? 

अर्शदीप सिंह चौथे टी-20 मुकाबले में हुए इंजर्ड 

चौथे टी-20 मुकाबले में जब टीम इंडिया को 9 गेंदों में 36 रनों की जरूरत थी. उस समय अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी करने उतरे. आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 35 रनों की जरूरत थी. उस समय शमार जोसेफ ने शरीर पर बाउंसर मारना शुरू कर दिया. जिसमें से एक गेंद अर्शदीप सिंह के कंधे पर लगी. जिसके बाद उनके लिए बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया. अर्शदीप उस समय बहुत ज्यादा दर्द में नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही कप्तान श्रेयस अय्यर को पारी घोषित करनी पड़ी.  

अर्शदीप सिंह पर उसके बाद टीम इंडिया ने कोई भी फिटनेस अपडेट नहीं दिया है. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अगले मुकाबले में उनका खेलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. फिलहाल उनका मेडिकल टेस्ट होने वाला है. जिसके बाद ही पता चलेगा कि अर्शदीप क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नजर आएंगे या नहीं. हालांकि आखिरी टी-20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह को बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.  

विज्ञापन

बढ़ती जा रही है इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट  

मौजूदा समय में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के बाद से मैदान पर नहीं नजर आए हैं. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा भी इंजरी के कारण लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आए हैं. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी वनडे सीरीज के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे. वो भी फिलहाल अपनी फिटनेस दोबारा हासिल करने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बताई मैच गंवाने की असली वजह

विज्ञापन

अब इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह का नाम शामिल हो गया है. अर्शदीप के भी नहीं होने से टीम इंडिया की टी-20 और वनडे टीम बहुत ज्यादा कमजोर हो सकती है. टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज खेलने वाले हैं. ऐसे में उन्हें वाइट बॉल फॉर्मेट में मौका नहीं दिया जाएगा. अब अगर अर्शदीप सिंह भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो जाते हैं, तो उनकी जगह किसी युवा गेंदबाज को मौका मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार, बार-बार दोहरा रहे हैं एक ही गलती 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola