IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बड़ी इंजरी हो गई थी. जिसके कारण ही उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था. उसके बाद से ही उनके खेलने को लेकर संशय नजर आ रहा था. अब बीसीसीआई ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है. अर्शदीप सिंह अब 5वें और आखिरी टी-20 मुकाबले से पहले बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अब भुवनेश्वर कुमार को टीम के साथ जोड़ दिया है. भुवी को भारत में ही कमबैक करने का मौका मिला है.
भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम में एंट्री
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. ऐसे में टीम इंडिया भी दबाव में नजर आ रही है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अर्शदीप सिंह की जगह लेने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री कराई है. जिससे टीम में कोई भी कमी नहीं नजर आए. भुवी की मौजूदगी से युवा तेज गेंदबाजों को और मदद मिलेगी.
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए नवंबर 2022 में खेला था. ऐसे में उन्हें 4 सालों के बाद टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलने वाला है. भुवी ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 87 टी-20 मैच खेले हैं. इस दौरान 23.1 की शानदार औसत से भुवी ने 90 विकेट हासिल किया है. ऐसे में कमबैक के बाद भुवनेश्वर कुमार के पास मौका है कि वो टी-20 फॉर्मेट में अपने 100 विकेट भी पूरे कर ले.
न्यूजीलैंड दौरे पर भी खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार
इससे पहले भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में वापसी कराई थी. लेकिन अब न्यूजीलैंड में खेलने से पहले भुवी भारत में ही कमबैक मैच खेलेंगे. आईपीएल में फिलहाल भुवी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. सीरीज का आखिरी मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है. ऐसे में भुवनेश्वर के पास सुनहरा मौका है. आईपीएल में भुवी ने इस मैदान पर बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को भी उनसे बड़ी उम्मीदें है.
ये भी पढें: वैभव IN, अभिषेक OUT…वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारत की अपडेटेड टी20आई टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार.
ये भी पढें: IND vs WI: भारत में हुई करोड़ों की कमाई, फिर भी वेस्टइंडीज को क्यों नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
3 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines