IND vs WI: वनडे सीरीज में इन 4 खिलाड़ियों पर होगा कमबैक का दबाव, बार-बार हो रहे हैं फेल

IND vs WI: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि इस सीरीज से ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां भी शुरू हो रही है. ऐसे में 4 खिलाड़ियों को अब कमबैक करना होगा.

Team India

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज कई मायनों में बहुत ही अहम होने वाली है. फिलहाल टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही टीम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों पर दबाव आ गया है. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के 4 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करके कमबैक नहीं किया, तो टीम इंडिया से उनका पत्ता ही कट सकता है. ऐसे में इन 4 खिलाड़ियों के लिए ये करो या मरो वाली सीरीज हो सकती है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों पर होगा बड़ा दबाव 

भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. रोहित ने पिछली कुछ सीरीज में बहुत ही निराश किया है. पहले 2 मैचों में फेल होने के बाद उन्होंने तीसरे मुकाबले में रन बनाए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को इस सीरीज में एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन करना होगा. फिलहाल कुछ ऐसी ही स्थिति विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की भी नजर आ रही है. पिछले 4 वनडे मैचों में राहुल ने सिर्फ 52 रन ही बनाए थे. ऐसे में अब राहुल को भी कमबैक करना होगा. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी पिछले कुछ समय से गेंद और बल्ले दोनों के साथ वनडे फॉर्मेट में निराश किया है. कुछ ऐसा ही हाल फिलहाल तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ