19 नवंबर को भूलना चाहते हैं टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा, एक बार फिर हो गए इमोशनल

Rohit Sharma: वनडे वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने 2 बार जीता है. लेकिन इसके बाद इस मेगा टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन 2023 में रहा था. जहां पर पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया फाइनल में हार गई थी. जिसके कारण ही रोहित शर्मा का सपना टूट गया था.

Rohit Sharma

Rohit Sharma ने फिर किया वर्ल्ड कप 2023 को भी किया याद (Pic Credit- Sony Tv Screengrab)

Rohit Sharma: टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा ने अब तक कुल 4 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, लेकिन वो वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं. 2011 में वो टीम इंडिया का हिस्सा बनने से चूक गए थे. ऐसे में रोहित शर्मा इस कमी को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दूर करना चाहते थे, जिसमें वो नाकाम हो गए. जिसके कारण ही रोहित को सबसे ज्यादा निराशा इस इवेंट में हारने के बाद ही हुई थी. अब अपने गेम शो के दौरान रोहित शर्मा ने एक बार फिर उस इवेंट को याद किया था. इसके साथ वो थोड़ा इमोशनल नजर आए. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा भूलना चाहते हैं 19 नवंबर की डेट 

टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा का सोनी टीवी पर अपना गेम शो आ रहा है. फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा के अगले एपिसोड का प्रोमो आया है. जिसमें क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे एक्टर अंगद बेदी ने रोहित से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली के साथ सेलिब्रेशन को लेकर सवाल पूछा. इसके साथ ही उन्होंने उस इमोशनल लम्हे के पीछे का कारण भी पूछा. 

विज्ञापन

इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा, ‘2015 से लेकर 2024 तक हम उस वर्ल्ड कप के पीछे भाग रहे थे. बहुत बार क्लोज आए, लेकिन जीत नहीं सके. 2015 में हम क्लोज आए…2019 में भी. मैं 2023 वर्ल्ड कप को याद भी नहीं करना चाहता और मैं 19 नवंबर की तारीख भी भूलना चाहता हूं. उसके बाद जो 6 महीने थे हमारे…2024 में मुझे तो पता था कि कहीं ना कहीं ये मेरा आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है. मेरी और विराट की यही बात हुई थी कि इसके बाद टी-20 न खेले. जीतने के बाद इमोशन बहुत था. जीतने के बाद हमें पता नहीं चल रहा था कि क्या करना है.’ 

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का होंगे हिस्सा 

जब इस टीवी शो के इस एपिसोड का प्रसारण हो रहा है. उस समय रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. 27 सितंबर को टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेलने वाली है. जहां पर सभी की नजरें रोहित शर्मा के ऊपर टिकी हुई हैं. रोहित को अपने आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए इस सीरीज में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

अगर इस सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं आए, तो वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रेस से भी बाहर हो सकते हैं. फिलहाल टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल को उनके बैकअप के रूप में तैयार कर रहा है. हालांकि अगर रोहित शर्मा के बल्ले से इस सीरीज में रन आए, तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. रोहित को अब अपनी हर सीरीज आखिरी समझ कर ही खेलना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ