Naman Dhir T20I debut vs WI: भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीती. भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. तीसरे वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. अब विंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की बारी है. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. युवा ऑलराउंडर नमन धीर की किस्मत चमक गई. उनका टी20 डेब्यू देखने को मिला. अय्यर ने जब उनका नाम लिया तो सभी खुश हो गए. सबसे बड़ी बात है कि 9 दिन के अंदर उनका करियर बदल गया है.
नमन धीर का बड़ा कारनामा
हाल ही में 27 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया था. वहां पर नमन धीर का डेब्यू हुआ था. घरेलू मैचों में लगातार बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई. नमन ने वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया. सबसे बड़ी बात है कि मैनेजमेंट ने उनके ऊपर भरोसा जताया है. पहले वनडे के 9 दिन बाद ही उनका टी20 में भी डेब्यू हो गया है. इतनी जल्दी दो अलग फॉर्मेट में डेब्यू करना नमन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. वो टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर खुद को साबित कर सकते हैं. अगर उन्होंने बढ़िया ऑलराउंडर प्रदर्शन किया तो फिर आगे भी उनकी जगह बरकरार रहेगी.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? असली वजह का हुआ खुलासा
शेर-ए-पंजाब लीग में गजब की बल्लेबाजी
नमन धीर ने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने इसके बाद घरेलू मैचों में अपने एक्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. हाल ही में हुए शेर-ए-पंजाब लीग में उन्होंने अपना जलवा दिखाया. अमृतसर सूरमा की ओर से खेलते हुए उन्होंने खूब रन बनाए. उनकी टीम चैंपियन भी बनी. धीर ने लीग में 10 मैच खेले और 655 रन बनाए. 217.6 के स्ट्राइक रेट उन्होंने बल्लेबाजी की. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 49 चौके और 49 सिक्स लगाए. मोहाली किंग्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर 173 रनों धमाकेदार पारी खेली. उन्हें इस प्रदर्शन का ईनाम भी मिला. अब वो टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं.शेर-ए-पंजाब लीग में किया था जबरदस्त प्रदर्शन
पहले टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नमन धीर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर के बाद अब किसे मिलेगी भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की कमान? रेस में ये 3 खिलाड़ी
संबंधित खबरें
नाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
9 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
19 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
59 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines