हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर

IND vs WI: भारत की टी-20 टीम मौजूदा समय में एशियन गेम्स 2026 खेल रही है. जिसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में बड़ा बदलाव कर दिया गया है.

विज्ञापन
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने वाली है. इस सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाने वाले हैं. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान बहुत पहले हुआ था. लेकिन अब स्क्वाड में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है. मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स 2026 में खेल वाशिंगटन सुंदर को टी-20 स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह नमन धीर को टी-20 टीम में मौका दिया गया है. इस बदलाव के पीछे का कारण भी साफ हो गया है.

नमन धीर ने वाशिंगटन सुंदर को किया रिप्लेस 

एशियन गेम्स 2026 के बाद टीम इंडिया के टी-20 स्क्वाड में बदलाव होने वाला था. बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के टी-20 स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. बीसीसीआई ने अब भारत के स्क्वाड में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. जिसके कारण ही वाशिंगटन सुंदर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया है. उनकी जगह उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर को टीम में मौका मिला है. 

बीसीसीआई ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार किया जाना है. जिसके लिए बीसीसीआई चाहती है कि सुंदर 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेले. सुंदर की जरूरत फिलहाल हेड कोच गौतम गंभीर को टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा है. जिसके लिए ही वाशिंगटन तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं नमन धीर को वनडे के बाद अब टी-20 में मौका मिला है. 

विज्ञापन

भारत की अपडेटेड T20I टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के कारण ही इस टी-20 टीम में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं. एशियन गेम्स 2026 में खेल रहे जसप्रीत बुमराह भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. वहीं वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने का मौका मिलने वाला है. तेज गेंदबाजी में भी प्रिंस यादव और मयंक यादव की भी अब वापसी होने वाली है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की भी वापसी टी-20 टीम में इसी सीरीज से होगी. 

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 Highlights: भारत ने 12वें दिन जीते 5 मेडल, हॉकी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola