IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब काफी रोमांचक मोड़ में पहुंच गई है. सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है. विंडीज की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए भारत को हर मुकाबले में करारा जवाब दिया है. खासतौर पर टीम इंडिया के गेंदबाजों की पोल इस बार खुल गई है. कमजोर गेंदबाजी का वेस्टइंडीज ने पूरा फायदा उठाया. भारतीय टीम का अभी तक प्लेइंग-11 का कॉम्बिनेशन ही सही नहीं हो पाया है. गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी को मजबूत करने के चक्कर में गेंदबाजी कमजोर कर दे रहे हैं. टीम को चौथे टी20 में करारी हार का सामना करना पड़ा. अब पांचवें और अंतिम मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 से चार खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है.
क्या नमन धीर और मयंक यादव होंगे बाहर?
नमन धीर बतौर ऑलराउंडर टीम में खेल रहे हैं. हालांकि अभी तक सीरीज में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है. चौथे टी20 में उन्होंने एक ओवर में 19 रन दे दिए. इसके बाद उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई. बिल्कुल भी लय में वो नहीं दिखे. बल्लेबाजी में भी उन्होंने निराश किया. वो भारत की जीत दिलाकर हीरो बन सकते हैं थे लेकिन फेल हो गए. पहली ही बॉल पर वो आउट हो कर पवेलियन लौट गए. अब पांचवें टी20 में उनकी जगह शिवम दुबे को वापस लाया जा सकता है. दुबे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छी योगदान देते हैं.
तेज गेंदबाज मयंक यादव के लिए ये सीरीज अभी तक बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रही है. वो भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे हैं. चौथे टी20 में उन्होंने 4 ओवरों में 52 रन दिए. पिछले मुकाबलों में भी विंडीज के बल्लेबाजों ने उनकी खूब धुनाई की है. पावरप्ले में लगातार उन्होंने खराब प्रदर्शन किया है. पांचवें टी20 में उन्हें बहुत बाहर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. वो बेंगलुरु की पिच पर अपनी स्पिन से कमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मुकाबला कब और कहां होगा? देखें पूरा शेड्यूल
अभिषेक शर्मा बैठ सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 मैच में अभिषेक शर्मा की प्लेइंग-11 से छुट्टी हो सकती है. विंडीज के खिलाफ सीरीज उनके लिए ज्यादा खास नहीं रही है. बतौर ओपनर वो अच्छी शुरुआत टीम को नहीं दे पाए हैं. तीसरे टी20 में ही उनके बल्ले से रन निकले थे. पांचवें टी20 में उनकी जगह युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. वो पिछले चार मुकाबलों से बेंच पर बैठे हैं. हर कोई उन्हें प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग भी कर रहा है.
अर्शदीप के लिए भी ये सीरीज अच्छी नहीं रही है. वो पावरप्ले में तगड़ी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. चौथे टी20 में अर्शदीप ने 4 ओवर में 52 रन दिए. उन्हें इंजरी के सामना भी करना पड़ा है. पांचवें टी20 में उन्हें बाहर होना पड़ सकता है. उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह दी जा सकती है. उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम में चुना गया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार, बार-बार दोहरा रहे हैं एक ही गलती
संबंधित खबरें
इंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
4 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
4 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
5 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
5 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
5 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
6 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines