पहले टी20 विश्व कप मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए अभिषेक शर्मा, नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. वो इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए अला खान का शिकार बने. टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप हुई तो वहीं अभिषेक के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. पढ़िए पूरी खबर

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

IND vs USA: टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. टीम के लिए केवल कप्तान सूर्यकुमार यादव ही रंग में नजर आए. उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम इंडिया को मुसीबत से उभारा. हर किसी को इस मैच में स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. टी20 विश्व में वो अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का गोल्डन डक वाला रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ही ऐसे इकलौते भारतीय बल्लेबाज नहीं हैं जो कि टी 20 विश्व कप की पहली पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं. इससे पहले मौजूदा समय में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी साल 2007 में शून्य पर आउट हो चुके हैं. उस समय टीम इंडिया ने धोनी की लीडरशिप में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. 

विज्ञापन

इसी के साथ अभिषेक के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. वो भारत के लिए टी20 विश्व कप में गोल्डन डक पर आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले मुरली विजय (2010), रोहित शर्मा (2021), विराट कोहली (2024) में गोल्डन डक का शिकार बन चुके हैं. 

अमेरिका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज हुए फ्लॉप

अमेरिका के खिलाफ मैच में भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में 300 रनों के आंकड़े को पार करेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिखा. भारतीय बल्लेबाज इस मैच में 20 ओवरों में महज 161 रन ही बना पाई. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की 85 रनों की पारी को निकाल दें तो बाकी कोई भी बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आया. इस पारी में टीम के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ