हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: आउट होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े यशस्वी जायसवाल, धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

Yashasvi Jaiswal Argument: यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 45 रन बनाकर आउट हो गए. जायसवाल इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ गए और मामला बहुत गंभीर हो गया. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को ICC ने सुनाई सजा (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

Yashasvi Jaiswal Argument: भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. कोलंबो में हो रहे इस मैच के पहले ही दिन मैदान पर बवाल हो गया. टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई खिलाड़ी से बहस हो गई और दोनों आपस में भिड़ गए. उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा और अन्य खिलाड़ियों ने मामले को शांत कराया.

अर्धशतक से चूके यशस्वी जायसवाल

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे. केएल राहुल के आउट होने के बाद भी जायसवाल ने बड़े शॉट्स खेलना जारी रखा. वह पिच पर सेट हो गए थे लेकिन 17वें ओवर में असिथा फर्नांडो की गेंद पर जायसवाल क्लीन बोल्ड हो गए. इसी के चलते 53 गेंदों में 45 रन बनाकर जायसवाल आउट हो गए. अपनी इस पारी में भारतीय ओपनर ने 9 चौके जड़े. जायसवाल अपने अर्धशतक से चूक गए.

श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का विकेट झटकने के बाद श्रीलंकाई टीम ने जमकर सेलिब्रेट किया. जायसवाल चुपचाप पवेलियन लौट रहे थे. इसी बीच गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने कुछ बोला, जिसके बाद जायसवाल अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और तुरंत पलटकर असिथा की ओर बढ़े. दोनों ने एक-दूसरे से सिर भिड़ा लिए. फर्नांडो ने इसी बीच जायसवाल को दूर किया और फिर श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने मामले को शांत किया. उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अलग किया और उनसे जाने का अनुरोध किया. इसी पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कौन हैं सारांश जैन? जिन्हें 33 साल की उम्र में मिला टीम इंडिया डेब्यू करने का मौका

केएल राहुल का नहीं चला बल्ला

केएल राहुल ने पिछले मैच की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की थी. कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भी राहुल अच्छे टच में नजर आ रहे थे. वह 32 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे थे. अपनी इस पारी में वह 2 चौके और 1 छक्का जड़ चुके थे. हालांकि, 11वें ओवर में लाहिरू कुमारा की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में केएल राहुल ने विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच थमा दिया. इसी के साथ राहुल की शानदार पारी का अंत हो गया.

विज्ञापन

पहले सत्र में भारतीय टीम ने 25 ओवर खेले और 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल 29 गेंदों में 11 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं देवदत्त पडिक्कल 35 गेंदों में 13 रन पर खेल रहे हैं. दोनों को अब दूसरे सेशन में बड़ी साझेदारी बनाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? कप्तान शुभमन गिल ने बताई वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola