नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ टी 20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लगातार चर्चा में हैं। शॉ ने सलेक्टर्स की अनदेखी से आहत होकर बुधवार को अपने जज्बात बयां किए। पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी शेयर कीं जिसमें शायरी लिखी हुई थी। शायरी के शब्द कुछ ऐसे थे- ”किसी ने मुफ्त में पा लिया वो शख्स जो मुझे हर कीमत पर चाहिए था।” शॉ के इस पोस्ट के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रोफाइल फोटो भी हटा ली थी। हालांकि पृथ्वी शॉ के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन रही थी। आंकड़ों ने खुद ये गवाही दी है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं पृथ्वी शॉ
रणजी ट्रॉफी में अब तक पृथ्वी शॉ तीन ईनिंग में सिर्फ 38 रन ही बना पाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। चूंकि क्रिकेटर्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया जाता है ऐसे में कहा जा सकता है कि उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए सलेक्टर्स ने उन्हें इग्नोर कर दिया होगा।
और पढ़िए –पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस बड़े अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट, इन खिलाड़ियों से होगी टक्कर
पिछले 10 मैचों में वह महज 266 रन
श्रीलंका के खिलाफ टी 20 और वनडे टीम में शामिल कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनसे काफी बेहतर है। पृथ्वी शॉ इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले 10 मैचों में वह महज 266 रन ही बना पाए हैं। जब विजय हजारे ट्रॉफी में कई खिलाड़ी धुआंधार बैटिंग कर रहे थे तब पृथ्वी शॉ सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा पाए। उनका उच्चतम स्कोर मिजोरम जैसी टीम के खिलाफ आया। जहां उन्होंने 54 रन जड़े थे। पिछले डेढ़ महीने में शॉ सिर्फ 244 रन ही बना सके।
https://twitter.com/BCCI/status/1607779542361591808?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1607779542361591808%7Ctwgr%5E79f0b26d58d1982788530d8eabc6ad34752794cf%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-sl-bcci-announced-team-india-for-t20-and-odi-series-against-sri-lanka-hardik-pandya-rohit-sharma-became-captain-suryakumar-yadav-vice-captain%2F118205%2F
ओपनिंग स्लॉट में कई बेहतर खिलाड़ी मौजूद
ऐसे में उन्हें कहां फिट बैठाया जाता ये कहना मुश्किल है। चूंकि ओपनिंग स्लॉट में टी 20 टीम में ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं तो ऐसे में उनका टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया। रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले 9 मैचों में 5 सेंचुरी ठोक डाली हैं। जिसमें यूपी के खिलाफ एक डबल सेंचुरी भी शामिल है।
और पढ़िए – स्टाइल मार रहा था बल्लेबाज, अबरार अहमद ने उड़ा दी धूल, देखें वीडियो
https://twitter.com/BCCI/status/1607779689111916544?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1607779689111916544%7Ctwgr%5E79f0b26d58d1982788530d8eabc6ad34752794cf%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-sl-bcci-announced-team-india-for-t20-and-odi-series-against-sri-lanka-hardik-pandya-rohit-sharma-became-captain-suryakumar-yadav-vice-captain%2F118205%2F
कर चुके हैं वनडे और टी 20 डेब्यू
हालांकि शॉ ने भारतीय टीम के लिए 6 वनडे खेले हैं, लेकिन वह एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए। श्रीलंका के खिलाफ एक टी 20 में वह डक पर आउट हो गए थे। हालांकि शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन किया है। असम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टी20 शतक लगाया था। उन्होंने 61 गेंद में 134 रन ठोके थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 मैचों में 36.88 के औसत से 332 रन बनाए। वह दूसरे टॉप स्कोरर भी थे, लेकिन इसके बाद उनका फॉर्म गिरता चला गया। दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में नहीं चुने जाने से भी पृथ्वी शॉ निराश दिखाई दिए थे। यदि शॉ को टीम इंडिया में शामिल भी कर लिया जाता तो यह तय था कि वह दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines