IND vs SL: बांग्लादेश दौरा समाप्त होने के बाद अब टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलना है। इस सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी को होगी। इस श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। टीम में सबसे बड़ा सवाल कप्तान रोहित शर्मा के खेलने को लेकर है। वे बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे। हालांकि उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में बताते हुए रणजी ट्रॉफी के दौरान नेट्स में प्रेक्टिस की है।
मुंबई की टीम के साथ की प्रेक्टिस
दरअसल इंजरी के चलते बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित के श्रीलंका के खिलाफ भी खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान अचानक मुंबई के बीकेसी में स्थित शरद पवार क्रिकेट एकेडनी ग्राउंड में पहुंचे और मुंबई की टीम के साथ नेट्स में प्रेक्टिस भी की। वहीं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने इनसाइड स्पोर्ट को बताया कि कहा, ‘उन्होंने नेट्स पर 15 मिनट अलग से बल्लेबाजी की और फिर आज सुबह मुंबई रणजी टीम के नेट्स पर। इसके बाद वह मुंबई के ड्रेसिंग रूम में भी आए।’
और पढ़िए – Babar Azam ने कराची में मचाया कहर, तोड़ डाला बड़े-बड़े कप्तानों के रिकॉर्ड
और पढ़िए – AUS vs SA: किस्मत हो तो Elgar जैसी, सीधे स्टंप में टकरा रही थी गेंद, फिर भी नहीं गिरा विकेट, देखें
और पढ़िए – IPL 2023: MS Dhoni OR Stokes..कौन होगा CSK का कप्तान? Chris Gayle ने दिया सटीक जवाब
हार्दिक पांड्या बन सकते हैं कप्तान
इसी हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले ही हार्दिक पांड्या को टी20 सीरीज में कप्तान बनाने की चर्चाएं तेज हैं। इसे लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने भी कल एक वीडियो डाला था हालांकि बाद में इसे आलोचना के बाद हटा लिया गया। ऐसे में रोहित शर्मा का फिट होना इस सिलेक्शन को और भी मुश्किल बना सकता है। हार्दिक पांड्या दमदार फॉर्म में है और इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कप्तानी की थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines