IND vs SL: टीम इंडिया 2023 की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। यह सीरीज धमाकेदार हो सकती है, क्योंकि दोनों टीमें टी-20 में माहिर नजर आ रही है, लेकिन इस सीरीज में टीम इंडिया के दो धाकड़ गेदबाजों की जुगलबंदी भी देखने को मिल सकती है, जिन्होंने पिछले साल सबको बहुत प्रभावित किया है।
अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक
अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का नाम क्रिकेट जगत में तेजी से उभरकर सामने आया है, दोनों पिछले साल टीम इंडिया की बड़ी खोज माने गए हैं, उमरान मलिक जहां रफ्तार के सौदागर है, तो वहीं अर्शदीप की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं है। दोनों को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में शामिल किया गया है। ऐसे में इनका जलवा देखने को मिलेगा।
और पढ़िए – BBL 2022: Rashid Khan ने लगाया तूफानी हेलिकॉप्टर शॉट, गेंदबाज भी रह गया हैरान, देखें
बुमराह-शमी की तरह बन सकती है दोनों की जोड़ी
खास बात यह है कि टीम इंडिया में फिलहाल जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, लेकिन जिस तरह की बॉलिंग उमरान मलिक और अर्शदीप ने अपनी बॉलिंग से सबको प्रभावित किया है, उससे दोनों की चर्चा खूब हो रही है, खास बात यह है कि शमी और बुमराह जितना शांत रहकर बॉलिंग करते हैं, अर्शदीप और उमरान उतना ही अटेकिंग खेलते हैं।
रफ्तार और यॉर्कर की जुगलबंदी
श्रीलंका के खिलाफ रफ्तार और यॉर्कर की जुगलबंदी देखने को मिल सकती है, उमरान मलिक जहां लगातार 150 की स्पीड से बॉलिंग करने में माहिर हैं तो वहीं अर्शदीप यॉर्कर डालने में उस्ताद हैं, दोनों अपनी बॉलिंग से बड़े-बड़े बल्लेबाजों के फंसाते नजर आए हैं। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी शुरुआत, मिडिल और डेथ ओवर में बॉलिंग करने में माहिर है, जो श्रीलंका के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पहले पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, दर्शकों में खुशी की लहर
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines