BBL 2022: Rashid Khan ने लगाया तूफानी हेलिकॉप्टर शॉट, गेंदबाज भी रह गया हैरान, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2022 Rashid khan hit amazing helicopter six like MS dhoni
Edited By Bhoopendra Rai

BBL 2022 Rashid khan hit amazing helicopter six like MS dhoni
BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही टी 20 लीग बिग बैश में कमाल के नजारे देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में अफगानिस्तान टीम के ऑलराउंडर राशिद खान ने बल्ले से तबाही मचाई। एडिलेड स्टाइकर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की स्टाइल में हेलिकॉप्ट शॉट लगाया। इस छक्के को देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया।
राशिद खान ने मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए गेंद को सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया। राशिद के इस शॉट पर दर्शक झूम उठे। छक्का मारने के बाद राशिद ने कमाल का रिएक्श भी दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/FoxCricket/status/1609147321182478336?s=20&t=q92oDJ1b9LgIXBSk-GDXuA
जिस मैच में राशिद खान ने यह छक्का लगाया वो बिग बैश लीग का 23वां मुकाबला था, जो एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स 20 ओवर मं 178 ही बना सकी और 8 रनों से यह मुकाबला हार गई।
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1608441133478350848?s=20&t=730gF3Kg-j0-ZzZLbcIKcg
इस मैच में जहां मेलबर्न की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके लगाए थे, तो वहीं एडिलेड के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 14 गेंद में 24 रन बनाए थे, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अंतिम दो गेंद में 10 रनों की दरकार थी, जो नहीं बन पाए और राशिद खान की टीम 8 रनों से यह मुकाबला हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: