IND vs SL: टीम इंडिया अब गॉल की तरह कोलंबो टेस्ट मैच में भी गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना चाहती है. जिसके लिए टीम मैनेजमेंट की नजरें कुछ खास खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं. इन खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया है. ऐसे में वो कोलंबो टेस्ट मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करके एक बार फिर से टीम का हीरो बनाना चाहेंगे. इनमें से 2 युवा खिलाड़ियों के पास प्लेइंग 11 में खुद की जगह पक्की करने का अच्छा मौका है.
देवदत्त पडिक्कल
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट मैच में 200 से भी ज्यादा रन बनाए थे. जिसके कारण ही अब उन्हें भविष्य का स्टार बल्लेबाज माना जा रहा है. प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करने के लिए पडिक्कल को कोलंबो टेस्ट मैच में भी बड़ा स्कोर बनाना होगा. अगर कोलंबो में भी पडिक्कल के बल्ले से बड़ा स्कोर आता है, तो वो साई सुदर्शन की वापसी के बाद भी नंबर 3 पर ही खेलते हुए नजर आएंगे. स्पिन के खिलाफ पडिक्कल का खेल बहुत ही शानदार रहा है.
मानव सुथार
युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने गॉल टेस्ट मैच में 10 विकेट झटके थे. हालांकि बल्ले के साथ वो छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे. अब मानव कोलंबो टेस्ट मैच में पहले बल्ले से बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. गेंद के साथ तो वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सुथार को अगर विदेशी सरजमीं पर भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनना है, तो उन्हें रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी में भी पीछे छोड़ना होगा. सेना देशों में बल्ले से जडेजा बेहतर प्रदर्शन करते हैं. ऐसे में सुथार को अब बल्ले के साथ भी साबित करना होगा.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कब खेलेगी टीम इंडिया? यहां जानें पूरी डिटेल्स
ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वाइट बॉल क्रिकेट में फेल होने के कारण टेस्ट में भी ट्रोल होते हैं. हालांकि पिछली 3 टेस्ट पारियों में पंत ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही पंत के ऊपर फैंस और मैनेजमेंट को भरोसा दोबारा आ गया है. अब कोलंबो टेस्ट मैच में भी अगर पंत का बल्ला चला, तो उनके सभी आलोचकों का मुंह बंद हो जाएगा. पंत स्पिन विकेट पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका के स्टार गेंदबाजों को दबाव में डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines