IND vs SL: दूसरे टेस्ट में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में मैच विनर का नाम भी शामिल

IND vs SL: टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब कोलंबो टेस्ट मैच में जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. इसके लिए कप्तान शुभमन गिल को अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ मैदान पर उतरना होगा.

Team India (PIC Credit - AI)
1 / 6
Team India (PIC Credit - AI) कोलंबो टेस्ट मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोलंबो टेस्ट मैच बहुत ही अहम होने वाला है. इस मुकाबले में जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीत जाएगी. इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 की रेस में भी टीम इंडिया बनी रहेगी. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ उतरने वाले हैं. ऐसी स्थिति में 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ेगा. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान 2 / 6

गॉल में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में बल्लेबाजी में बदलाव होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है. जिसके कारण ही अब सरफराज खान को कोलंबो में भी बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी 3 / 6

तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम इंडिया में डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. मोहम्मद सिराज ने पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें ही खिलाने वाली है. जिसके कारण नबी को भी बेंच पर ही बैठना है. (Pic Credit- ANI) 

गूरनूर बरार

गूरनूर बरार 4 / 6

प्रसिद्ध कृष्णा ने गॉल टेस्ट मैच में 3 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें कोलंबो में भी चांस देने वाली है. जिसके कारण ही गूरनूर बरार को दूसरे टेस्ट मैच में भी बाहर ही बैठना पड़ सकता है. (Pic Credit- X)

विज्ञापन

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव 5 / 6

स्पिनर कुलदीप यादव को अब प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह सारांश जैन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. कुलदीप यादव ने गॉल टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में टीम उन्हें आगे खिलाने का रिस्क नहीं लेगी. (Pic Credit- ANI) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11  6 / 6

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन