IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच गॉल में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने पूरे 5 दिन अपना दबदबा दिखाया है. मुकाबले के 5वें दिन युवा भारतीय गेंदबाज मानव सुथार ने कहर बरपाया. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 206 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही टीम इंडिया को गॉल टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत मिली है. देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार इस जीत में भारत के हीरो बने हैं.
5वें दिन मानव सुथार ने किया कमाल
श्रीलंका की टीम ने 5वें दिन की शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की. सोनल धीनुष्का और धनंजय डी सिल्वा दोनों ने ही अपना अर्धशतक पूरा किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया दबाव में आई थी. ऐसे समय में रवींद्र जडेजा ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को 59 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद निरोशन डिकवेला को 10 रनों के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया.
जिसके बाद सोनल ने केशरा नुवंथा के बीच भी पार्टनरशिप हुई. जिसको तोड़ते हुए मानव सुथार ने एक ओवर में ही 3 विकेट हासिल करके श्रीलंका को हार की तरफ भेज दिया. सोनल 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अंत में मानव सुथार ने श्रीलंका का आखिरी विकेट भी लेकर भारत को 165 रनों से जिताया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर कीथ बार्कर ने लिया संन्यास, 17 सालों के करियर पर लगा विराम
देवदत्त पडिक्कल को मिला मानव सुथार का साथ
युवा स्पिनर मानव सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट अपने नाम किया था. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रनों पर ही सिमट गई थी. दूसरी पारी में सुथार ने 6 विकेट चटकाए हैं. दोनों पारियों में मिलाकर उन्होंने 10 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वहीं बात देवदत्त पडिक्कल की करें तो उन्होंने पहली पारी में 167 रन बनाए थे. जिसके कारण टीम इंडिया 462 रन बना सकी थी. दूसरी पारी में भी पडिक्कल ने अहम 44 रन टीम के लिए जोड़े थे. इन दोनों खिलाड़ियों का इस प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास भी बढ़ गया होगा.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: भारत के गॉल टेस्ट जीतते ही बदला समीकरण, जानें किस नंबर पर है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines