IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने जब श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था. उसी समय जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के नाम के आगे फिटनेस की समस्या लिखी हुई थी. ये दोनों ही खिलाड़ी अब सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह की जगह आकिब नबी को मौका मिला था. वहीं सुदर्शन की जगह अब बीसीसीआई ने सरफराज खान को दोबारा चांस दिया है. अब सवाल ये है कि क्या प्लेइंग 11 में भी अब सरफराज खान को मौका मिलेगा? 

---विज्ञापन---

सरफराज खान को मिल सकता है प्लेइंग 11 में जगह 

बीसीसीआई ने अब सरफराज खान को साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में जगह दी है. सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी. अब सवाल ये है कि सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में जगह मिलेगा या नहीं? टीम इंडिया फिलहाल नंबर 6 पर एक बल्लेबाज को ही खिलाने वाली है. ऐसे में टीम के पास ध्रुव जुरेल और सरफराज खान का ही विकल्प है. जुरेल का बल्ला अभ्यास मैच में नहीं चला है. ऐसे में सरफराज खान को प्लेइंग 11 में चांस मिल सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SLC XI: वार्म-अप मैच में टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल, इन 3 ने बढ़ाई टेंशन!

---विज्ञापन---

स्पिन के खिलाफ अटैक करते हैं सरफराज खान 

श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजों को पिच से बहुत ज्यादा मदद मिलती है. ऐसे में टीम इंडिया को बल्लेबाजी में स्पिनरों को अटैक करने वाला खिलाड़ी चाहिए. घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार सरफराज खान की पहचान ही यही है कि वो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में कप्तान गिल और हेड कोच गंभीर चाहेंगे की पहले टेस्ट मैच में ही वो श्रीलंका स्टार स्पिनरों पर दबाव बना देंगे. हालांकि इस दौरान टीम सरफराज से बड़ी पारी की भी उम्मीद करेगी. घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए बड़ी-बड़ी पारियां ही खेलते हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: अभ्यास मैच के बाद ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गिल-गंभीर लेंगे बड़ा फैसला

---विज्ञापन---