IND vs SL: जडेजा-कुलदीप नहीं, मानव सुथार होंगे इंडिया के लिए सबसे अहम गेंदबाज, श्रीलंका के दिग्गज ने किया दावा

IND vs SL: श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच पूर्व खिलाड़ी भी दोनों टीमों के स्टार प्लेयर्स पर दावे कर रहे हैं. श्रीलंकाई दिग्गजों की नजर भारतीय गेंदबाजी अटैक पर है.

Team India (PIC Credit - AI)

Team India (PIC Credit - AI) कुलदीप यादव के लिए अब बढ़ गई मुश्किलें

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज कई मायनों में अहम होने वाली है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर इस सीरीज के दौरान ज्यादा दबाव होने वाला है. ऐसे में उन्हें अपने प्रदर्शन से सभी की बोलती बंद करनी होगी. इस बीच श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी परवेज महरूफ ने एक बड़ा दावा किया है. उनका मानना है कि टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव से ज्यादा अहम गेंदबाज मानव सुथार रहने वाले हैं. 

विज्ञापन

मानव सुथार टीम इंडिया के लिए होंगे अहम गेंदबाज 

श्रीलंकाई पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के स्पिनरों पर भी सभी की नजरें रहने वाली है. टीम इंडिया गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में 3 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. जिसमें मानव सुथार का नाम हो सकता है. सुथार के बारे में बोलते हुए श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर परवेज महरूफ ने इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है भारत 3 स्पिनर्स के साथ उतरेगा- जडेजा, कुलदीप और सुथार या सारांश जैन. आदर्श स्थिति तो ये है कि एक ऑफ स्पिनर हो लेकिन मुझे जरा भी हैरानी नहीं होगी, अगर सुथार खेलता है क्योंकि उसमें पिच से उछाल हासिल करने की काबिलियत है और ये गॉल में बहुत काम आ सकती है.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने दी बड़ी खुशखबरी! अब नौकरी पर नहीं है कोई खतरा 

डेब्यू मैच में भी मानव सुथार ने किया था अच्छा प्रदर्शन 

उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. जहां पर उन्होंने पहले मैच में ही 7 विकेट अपने नाम किया था. इस मैच में ही उन्होंने अपना पहला 5 विकेट हॉल भी लिया था. ऐसे में मानव सुथार गॉल की स्पिन विकेट का भी फायदा उठा सकते हैं. श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभात जयसूर्या भी मानव की तरह ही गेंदबाजी करते हैं. प्रभात ने गॉल के मैदान पर ही 81 विकेट झटके हैं. ऐसे में मानव के पास मौका है कि वो टेस्ट टीम में अपनी जगह इस सीरीज के बाद पक्की कर सकें. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ