Indian Cricket Team
विज्ञापन

IND vs SL: सिर्फ 1 खिलाड़ी की वजह से फंसी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, 3 प्लेयर्स के बीच है जंग

IND vs SL: टीम इंडिया के फैंस का लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त को दोबारा मैदान पर वापसी करने वाली है. सभी की नजरें इस मुकाबले पर होने वाली है. जिसके कारण ही टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है.

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है. इस मुकाबले की तैयारी लंबे समय से टीम इंडिया के खिलाड़ी कर रहे हैं. जिसके कारण ही सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भी है. मौजूदा समय में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 लगभग रेडी नजर आ रही है. लेकिन सरफराज खान की टीम में एंट्री होने से बड़ा बदलाव आया है. अब प्लेइंग 11 में उनकी इस खिलाड़ी से जंग हो सकती है. 

सरफराज खान को कैसी मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह  

श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच के बाद ही टीम इंडिया की प्लेइंग 11 लगभग पक्की हो गई थी. उस समय साई सुदर्शन इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब टीम में सरफराज खान की एंट्री हुई है. ऐसे में सवाल ये उठता की नंबर 3 पर कौन खेलने वाला है? फिलहाल इस नंबर पर 3 खिलाड़ी अपना दावा ठोक रहे हैं. जिसमें सरफराज खान के अलावा देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल का नाम शामिल है. फिलहाल इस रेस में देवदत्त पडिक्कल का नाम आगे नजर आ रहा है. ऐसी स्थिति में ध्रुव जुरेल और सरफराज खान में से कोई एक नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकता है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर सही प्लेइंग 11 चुनने की जिम्मेदारी रहने वाली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ