गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने दी बड़ी खुशखबरी! अब नौकरी पर नहीं है कोई खतरा 

Gautam Gambhir: राहुल द्रविड़ के बाद जब गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. उस समय उनसे बड़ी उम्मीद थी. हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में अब तक गंभीर ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण वो आलोचकों के निशाने पर ही रहते हैं.

Gautam Gambhir

Pic Credit- X

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसका असर भी अब टीम पर नजर आने लगा है. पिछले कुछ समय से गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट में हेड कोच के पद से हटाने की मांग चल रही है. जिसके कारण ही भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज को बड़ा अहम बताया जा रहा है. इस बीच गंभीर को बीसीसीआई ने बड़ी खुशखबरी भी दी है. 

विज्ञापन

गौतम गंभीर को मिली बड़ी खुशखबरी 

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए बहुत ही अच्छी खबर आई है. रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट फॉर्मेट में भी गौतम गंभीर की नौकरी पर कोई खतरा नहीं है. अगर टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी हार जाती है, तो भी गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच रहने वाले हैं. फिलहाल बीसीसीआई 2 हेड कोच के फॉर्मूले को लेकर खुश नहीं है. इंग्लैंड की टीम ने जब इस फॉर्मूले को अपनाया तो इसे भारत में भी लाने की मांग हो रही थी. वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट फॉर्मेट में हेड कोच बनाने की मांग बार-बार उठ रही है. इस रिपोर्ट के बाद साफ हो गया है कि बीसीसीआई फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रही है. गौतम गंभीर के ऊपर से अब बड़ा दबाव हट गया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की कमान संभालते ही जो रूट का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों पर नहीं होगा नाइट कर्फ्यू

शुभमन गिल को भी मिला है सुकून

इस खबर को सुनकर सिर्फ गौतम गंभीर ही खुश नहीं होंगे. उनके अलावा शुभमन गिल को भी अब सुकून मिला होगा. गिल ने भी अब तक बतौर कप्तान टेस्ट फॉर्मेट में औसत दर्जे का ही प्रदर्शन किया है. टीम को सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ ही जीत मिली है. ऐसे में अगर टीम हेड कोच गौतम गंभीर को लगातार हार के बाद बैक कर रही है, तो कप्तान शुभमन गिल भी जारी ही रखा जाएगा. हालांकि इस दबाव के हटने के बाद भी श्रीलंका दौरा दोनों के लिए अहम होने वाला है. श्रीलंका में जीत दर्ज करने के बाद वो अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ