IND vs SL: भारतीय टीम भले ही टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नजर आ रहे हैं. ऐसे में कोलंबो टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया पर अब और दबाव आ गया है. उन्होंने बदलाव के दौर का हवाला देकर अपनी टीम का बचाव किया है. इसी के साथ उन्होंने कोलंबो टेस्ट से पहले ही खुलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है.
गौतम गंभीर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
कोलंबो टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर आए. इस दौरान उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा, ‘मेरा काम ट्रॉफी जीतना है. मैं बस इसी में विश्वास करता हूं. यही मुझमें और बाकी लोगों में फर्क है. मुझे व्यूज या लाइक्स की परवाह नहीं है. रैंकिंग मायने नहीं रखती. हम संघर्ष नहीं कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के बाद से हमने ठीक-ठाक टेस्ट क्रिकेट खेला है. मुझे लगता है कि हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं.’
विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद टीम इंडिया में युवा खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर इस भी फैंस को याद दिलाना चाहते हैं. जिसके बारे में गंभीर ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि प्रेस बॉक्स और कमेंट्री बॉक्स में बैठे लोग जानते हैं कि हम एक बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं. इसमें उतार-चढ़ाव आएंगे. लेकिन हम जानते हैं कि हम जहां भी सही कर रहे हैं.’ इसके अलावा गॉल टेस्ट मैच की पिच से भी गंभीर बहुत ज्यादा खुश हैं. वो चाहते हैं कि कोलंबो टेस्ट में भी इसी तरह की पिच मिले.’
कुलदीप यादव को लेकर बोले गौतम गंभीर
गॉल टेस्ट मैच के बाद कुलदीप यादव पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके बारे में सवाल पूछे जाने पर कुलदीप यादव ने कहा, ‘हम सबसे अच्छी बॉलिंग अटैक बनाने की कोशिश करेंगे जो हमें 20 विकेट दिला सके. कुलदीप एक अच्छा बॉलर है और कभी-कभी यह कप्तान पर भी निर्भर करता है. जब आप 5 बॉलर खिलाते हैं, तो कोई न कोई आखिर में कम बॉलिंग करेगा. लेकिन यह किसी के अच्छा न करने और कम बॉलिंग करने के बारे में नहीं है. यह कप्तान या मैनेजमेंट का फैसला है कि उस खास कंडीशन में कौन सबसे असरदार होगा.’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर
3 टेस्ट मैचों की सीरीज को ही गौतम गंभीर पसंद करते हैं. जिसके बारे में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, ‘3 टेस्ट मैचों की सीरीज आइडियल है. कम समय में वापसी ठीक है, हम जानते हैं कि अपने शरीर को कैसे मैनेज करना है और रिकवर करना है. हम ऑप्शनल प्रैक्टिस देते हैं और बॉलर्स को आराम देते हैं. मुझे लगता है कि 3 टेस्ट मैचों की सीरीज आइडियल है. आइडियली मैं 3 मैचों की टेस्ट सीरीज चाहूंगा. कभी-कभी, अगर आप पहला टेस्ट हार जाते हैं, तो दूसरी टीम वापसी नहीं कर पाती है और वे ज्यादा से ज्यादा ड्रॉ की कोशिश कर सकते हैं…’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कुलदीप OUT, सारांश IN… दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
5 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
10 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
54 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
55 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines